सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   12 children injured as auto overturns on way to schoolBalaghat accident, hospital panic; driver arrested

Balaghat News: स्कूल जा रहा ऑटो पलटा, 12 बच्चे हुए घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी; चालक पकड़ा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sat, 08 Nov 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बालाघाट में बच्चों को स्कूल ले जा रहा ऑटो पलट गया। इस दौरान ऑटो पर सवार 12 बच्चे चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर।

12 children injured as auto overturns on way to schoolBalaghat accident, hospital panic; driver arrested
घायल बच्चों का चल रहा इलाज
विज्ञापन

विस्तार

बालाघाट में सीएम राइज स्कूल (सांदीपनी) के छात्र-छात्राओं को लेकर जा रहा एक ऑटो शनिवार सुबह पलट गया। हादसा करीब साढ़े 10 बजे हुआ। ऑटो में सवार 12 बच्चे चोटिल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां बच्चों को रोते-बिलखते देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Trending Videos


डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों को सिर, हाथ, पैर, गर्दन और कमर में चोटें आई हैं। दो बच्चों के घाव गहरे होने पर टांके लगाए गए हैं। बाकी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जिन बच्चों को ज्यादा चोट आई है, उन्हें निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन अस्पताल पहुंच गए
हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। कई माता-पिता अपने बच्चों को देखकर भावुक हो गए। वहीं, सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया भी अस्पताल पहुंचीं और बच्चों व परिजनों से बात की।

चालक को हिरासत में लिया गया
पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। पुलिस वाहन के कागज, परमिट और फिटनेस की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- MP News: एएसआई की कार से शिक्षक की मौत, तीन घंटे तक महू-नीमच हाईवे रहा जाम; परिजनों ने शव लेने से किया मना

परिजनों ने उठाए सवाल
परिजनों का कहना है कि स्कूल आने-जाने के दौरान कई ऑटो ओवरलोड चलते हैं, लेकिन जांच कम होती है। उन्होंने प्रशासन से कड़ी निगरानी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed