सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   12 injured, including bride, groom, driver caught by mob

Balaghat News: बारात में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कोहराम, दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

बालाघाट जिले के देवलगांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारात में घुस गई, जिससे दूल्हा-दुल्हन समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने नशे में धुत चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

12 injured, including bride, groom, driver caught by mob
शादी समारोह में मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के देवलगांव में गुरुवार को शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारात में घुस गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार 12 मार्च को मिरिया गांव से संजय पारधी की बारात लौटकर देवलगांव पहुंची थी। गांव में दूल्हा-दुल्हन के आगे बाराती नाच-गा रहे थे और जश्न का माहौल था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू हो गई और बारात में घुसते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से दूल्हा संजय और दुल्हन रानू सहित कई बाराती घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में था चालक, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो चला रहा शंकर मेश्राम नशे की हालत में था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को उसे सौंप दिया गया। आक्रोशित लोगों ने वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी।

दुल्हन के चेहरे और दूल्हे के पैरों में गंभीर चोट
हादसे में दुल्हन रानू के चेहरे, होंठ और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूल्हे संजय के दोनों पैरों में चोट लगी है। इसके अलावा संध्या, चित्ररेखा, दीपिका सहित कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल संध्या पारधी की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।


ये भी पढ़ें- MP News: लाडली बहनों को कल मिलेगी 34वीं किस्त, ग्वालियर में आयोजित सम्मेलन से सीएम अंतरित करेंगे राशि

आशीर्वाद समारोह टला
घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल बन गया है। हादसे के कारण शादी के बाद होने वाला आशीर्वाद समारोह फिलहाल टाल दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
 

घायल दूल्हा दुल्हन

घायल दुल्हन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed