{"_id":"6a731cf02b7efdef5e06632b","slug":"sensation-in-balaghat-blood-stained-body-of-a-young-woman-found-in-dhuti-canal-deep-neck-wound-raises-suspicion-of-murder-seoni-news-c-1-1-noi1553-4578342-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालाघाट में सनसनी: टूटी नहर में मिला युवती का लथपथ शव, गर्दन पर गहरे घाव से हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट में सनसनी: टूटी नहर में मिला युवती का लथपथ शव, गर्दन पर गहरे घाव से हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 07:22 PM IST
Link Copied
बालाघाट में वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोंगरगांव और लिंगमारा के बीच बहने वाली ढूटी नहर में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। शव मिलने से वहां पर स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गई। युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल वारासिवनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
जांच के घेरे में मामला
शव के प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल के साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया गया है।
शिनाख्त के प्रयास जारी
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है ताकि युवती की शिनाख्त की जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह घटना किसी अन्य स्थान पर तो नहीं हुई, आखिर किन कारणों से युवती की हत्या हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।