बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case registered against 10 people, including five named individuals, for abducting and assaulting a youth in Jagraon.

जगराओं में युवक को अगवा कर की थी मारपीट, पांच नामजद समेत 10 पर केस

Nivedita Nivedita
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:11 PM IST
Case registered against 10 people, including five named individuals, for abducting and assaulting a youth in Jagraon.
जगराओं से एक युवक को बदमाशों द्वारा अगवा कर रायकोट ले जाने और वहां बेरहमी से मारपीट करने के मामले में थाना सिटी जगराओं पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर 5 नामजद और 4-5 अज्ञात युवकों समेत करीब 10 आरोपियों के खिलाफ अगवा करने, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। दोस्त को धमकाया, सन्नी को जबरन बाइक पर बैठाया पुलिस को दिए बयान में पीड़ित सन्नी कुमार निवासी अजीत नगर ने बताया कि 3 अगस्त शाम करीब 4 बजे वह अपने दोस्त आकाशदीप के साथ था। इसी दौरान जश्नप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और उसके साथी मोटरसाइकिलों पर उसका पीछा करने लगे। खतरा महसूस होने पर उसने जगराओं की तरफ निकलने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। सन्नी के मुताबिक आरोपियों ने उसके दोस्त आकाशदीप को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाने को कहा। आकाशदीप के पीछे हटते ही आरोपियों ने कथित तौर पर सन्नी से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अर्श, जस्सा और उसके साथियों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और जान से मारने की धमकी देते हुए लोपो-जगराओं के सामने स्थित स्टेडियम के पास से रायकोट की ओर ले गए। सुआ पुल के पास हथियारों से हमला करने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे रायकोट के बरनाला रोड स्थित सुआ पुल के पास ले गए। वहां सभी आरोपियों ने कथित तौर पर हथियारों से उस पर हमला किया और बुरी तरह पीटा। मारपीट में उसकी टांग और बाजू टूट गई। सन्नी के अनुसार जब आरोपियों को लगा कि उसकी मौत हो गई है तो वे उसे वापस जगराओं ले आए। रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच उसे चुंगी नंबर-7 के पास लाला वाले पीर की जगह के सामने सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप पीड़ित ने हमले के पीछे करीब 2-3 महीने पुरानी रंजिश को कारण बताया है। उसका आरोप है कि कुछ समय पहले मोहित दोधरिया की किसी व्यक्ति के साथ हुई लड़ाई में टांग टूट गई थी। आरोपियों को शक था कि इस घटना के पीछे सन्नी का हाथ है। इसी शक के चलते उसे अगवा कर हमला करने की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अपनी एफआईआर में झगड़े दौरान मोहित दोधरिया की टांग टूटने का जिक्र किया है लेकिन मीडिया में घायल युवक व उसके दोस्त अकाशदीप ने कहा है कि बदमाशों को शक था कि नशा तस्करी के मामले में पकड़ी महिला की सूचना सन्नी ने दी थी। इसी शक के अधार पर उसे अगवा कर उसकी टांग व बाजू तोड़ी गई है। इन पर दर्ज हुआ केस पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी कच्चा किला रायकोट, जश्नप्रीत सिंह उर्फ गुमा निवासी रामदास नगर रायकोट, अर्श निवासी गालिब कलां, लाडी दोधरिया निवासी लैहदी भैणी जगराओं और मोहित निवासी रेलवे लाइन, शेरपुर फाटक जगराओं के रूप में हुई है। इनके अलावा 4-5 अज्ञात युवकों को भी मामले में नामजद किया गया है। थाना सिटी जगराओं पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर बीएनएस की धाराओं 140(1), 109, 126(2), 351, 191(3), 190 और 115(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिलों, हथियारों, घटनास्थल और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन: 1400 साल पुराना गौरीशंकर मंदिर, जहां हर्षवर्धन के समय 1000 पुजारी करते थे शिव आराधना

05 Aug 2026

सीतापुर: प्रेम प्रसंग में हुई अधेड़ की हत्या, शादी से चल रहा था नाराज

05 Aug 2026

शामली: कोई देश की खुशहाली तो कोई माता-पिता की सलामती के लिए ला रहा कांवड़

05 Aug 2026

मुजफ्फरनगर: शाकाहार का संदेश लेकर मिनी बाइक पर कांवड़ यात्रा पर निकली 12 साल की दीक्षा

05 Aug 2026

Video: माघ पूर्णिमा पर रहेगा अवकाश, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

04 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: खड़ी कांवड़ लेकर निकले मुरैना के कांवड़िये

04 Aug 2026

Meerut: मेरठ और मुरादाबाद की टीमों के हुआ बास्केटबॉल मैच

04 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: केसरिया होने लगा हाईवे, डीजे कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र

04 Aug 2026

Meerut: रावण के भेष में जल ला रहे दिल्ली के मूलचंद त्यागी

04 Aug 2026

Meerut: मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और किशोर कुमार की जयंती मनाई

04 Aug 2026

VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला प्रधान सहायक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

04 Aug 2026

चित्रकूट डिप पर डेढ़ फीट पानी बहने से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग बंद

04 Aug 2026

कानपुर: तीज उत्सव का आयोजन, भजनों पर झूमीं महिलाएं

04 Aug 2026

कानपुर: चावल में रंग मिलाकर तैयार की हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक सीज

04 Aug 2026

अलीगढ़ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर जड़ी-बूटी दिवस का आयोजन

04 Aug 2026

फरीदाबाद कबड्डी में 24 बालिकाओं ने राज्य स्तरीय कैंप में बनाई जगह

04 Aug 2026

बच्चों का वजन, बीमारी और गंभीरता को देखते हुए एनेस्थीसिया की डोज दी जाती

04 Aug 2026

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, कहा- सरकार राज्यधर्म छोड़ कर राजधर्म निभाए

ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ऑटो नहर में गिरा, पांच लोग बाल-बाल बचे

04 Aug 2026

VIDEO: घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे

04 Aug 2026

VIDEO: केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

04 Aug 2026

सादाबाद के पोदा गांव में परिक्रमा मार्ग बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

04 Aug 2026

सिकंदराराऊ में धूमधाम से निकली भगवान महाकाल महादेव की पालकी शोभा यात्रा

04 Aug 2026

दिलशाद कॉलोनी में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की शुरुआत: बारिश के पानी का होगा संचय, भूजल रिचार्ज को मिलेगा बढ़ावा

04 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर के नवोदय स्कूल में छात्रों ने खाना छोड़ा, साढ़े सात घंटे तक दिया धरना

04 Aug 2026

Yamunotri Highway: सिलाई बैंड के पास चट्टानी पत्थरों की चपेट में आने से बचे दो कांवड़िए, बाइक छोड़कर भागे

04 Aug 2026

Video: हल्द्वानी लाटूरिया बाबा में केसरवानी समाज की। और से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु

04 Aug 2026

Video: शारीरिक दक्षता में बालिकाओं ने दिखाया दमखम

04 Aug 2026

Video: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण की मांग पर जिला मुख्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा अनशन

04 Aug 2026

Dehradun: देर शाम बदला मौसम, अचानक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed