फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Monsoon weakens in Punjab Mercury hits 39.2°C alert for light to moderate rain over next six days

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: पारा 39.2 डिग्री पहुंचा, अब छह दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

Thu, 06 Aug 2026 09:55 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Thu, 06 Aug 2026 09:55 AM IST
सार

पठानकोट में सबसे कम 23.5 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Monsoon weakens in Punjab Mercury hits 39.2°C alert for light to moderate rain over next six days
मानसून कमजोर पड़ते ही बढ़ी गर्मी - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में मानसून के कमजोर पड़ने से बुधवार को तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने वीरवार से अगले छह दिन तक राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


राज्य में सबसे अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। बुधवार को दिन में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में सबसे कम 23.5 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का तापमान
अमृतसर का अधिकतम पारा 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री रहा। लुधियाना में अधिकतम 34.0 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा। फाजिल्का में अधिकतम 37.1 डिग्री और फिरोजपुर में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed