फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain brings relief from humidity in Punjab Mercury drops 1.9 degrees

पंजाब में बारिश से उमस से राहत: पारा सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे आया, दो दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट

Wed, 05 Aug 2026 09:17 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Wed, 05 Aug 2026 09:17 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए सात जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

विज्ञापन
Rain brings relief from humidity in Punjab Mercury drops 1.9 degrees
बरसात के बाद मोगा में जलभराव - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में भारी बारिश से कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पारा अब सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए सात जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। पंजाब के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पटियाला में 143 मिलीमीटर की सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


लुधियाना में 28.0 मिलीमीटर, अमृतसर में 32.2 मिलीमीटर और होशियारपुर में 53.5 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 33.1 डिग्री और लुधियाना का 31.0 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी 2.4 डिग्री की गिरावट आई है। होशियारपुर में सबसे कम 23.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के बाद पंजाब में मानसून कमजोर पड़ेगा। सात से 10 अगस्त तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश ही हो सकती है। पटियाला का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed