सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Balaghat Road Accident: Moving Car Turns Fireball Three Burnt Alive Child Survives Inside Story

Balaghat: चलती कार बनी आग का गोला, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, आठ साल की बच्ची चमत्कारिक रूप से बची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

बालाघाट में देर रात एक भयानक सड़क हादसे में चलती कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग का गोला बन गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक 8 साल की बच्ची सुरक्षित बच गई।

Balaghat Road Accident: Moving Car Turns Fireball Three Burnt Alive Child Survives Inside Story
बालाघाट में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालाघाट जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चलती कार दुर्घटनाग्रस्त होकर आग का गोला बन गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक 8 वर्षीय बच्ची सुरक्षित बच गई।
Trending Videos

यह हादसा बीती रात करीब साढ़े 11 बजे बैहर-मलाजखंड रोड पर केवलारी चौराहे के पास हुआ। एक चलती आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने बचाने की कोशिश की
हादसे के बाद कार आग का गोला बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कार के कांच तोड़कर तीन लोगों को बाहर निकाला। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से झुलस चुके थे। लेकिन आग बहुत तेज होने के कारण तीन लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका और उनकी कार के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं एक 8 साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

परिवार के साथ लौट रहा था चालक
जानकारी के अनुसार, कार चला रहा सीतम केलकर अपने गांव पोंडी (परसवाड़ा) से पौनी जा रहा था। पौनी में उसकी वेल्डिंग की दुकान है। वह तीन दिन पहले अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव आया था और देर रात अपने माता-पिता के साथ वापस लौट रहा था। कार में पड़ोस की 8 साल की बच्ची भी सवार थी, जो अपने घर पौनी जा रही थी।

नींद की झपकी से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा संभवतः चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। एक मोड़ के बाद कार सीधे सड़क से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर के पटेल मार्केट में भीषण आग, दूर से धुएं का गुबार देख कांप गए लोग

घायल और मृतकों की पहचान
राहगीरों ने किसी तरह खिड़की के कांच तोड़कर 8 वर्षीय पूर्वी राहांगडाले को बाहर निकाला। इसके बाद चालक सीतम केलकर (30 वर्ष) और उसकी मां नानाबाई केलकर (60 वर्ष) को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। लेकिन आग ज्यादा बढ़ जाने के कारण पिता नगारची केलकर (65 वर्ष), पत्नी सविता केलकर (28 वर्ष) और पुत्र अभि केलकर (3 वर्ष) को नहीं बचाया जा सका और उनकी कार में ही जलकर मौत हो गई।

पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। बैहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed