सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime News Father Killed 3-Year-Old Son to Death with Axe Inside Story

पिता बना शैतान: तीन साल के बेटे के खून से रंग लिए हाथ, कलेजे के टुकड़े को कुल्हाड़ी से काट डाला; जानें क्यों?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

रूपझर थाना क्षेत्र के ग्राम केसलई में एक पिता रतन सिंह उइके ने गुस्से में अपने 3 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

MP Crime News Father Killed 3-Year-Old Son to Death with Axe Inside Story
बालाघाट पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जिला मुख्यालय से दूर रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम केसलई में एक पिता ने अपने ही तीन वर्षीय मासूम बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। जिस पिता के साये में बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, उसी पिता के सिर पर खून सवार हुआ और उसने अपने ही कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, रतन सिंह उइके मूल रूप से ग्राम टिकरिया का रहने वाला है। जिसकी शादी सात वर्ष पूर्व सुनीता से हुई है और शादी के बाद से वह अपने ससुराल केसलई में रहने लगा था और मजदूरी कर रहा था जिसके परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा छह वर्ष की बड़ी बेटी है और बेटा वीरेंद्र कुमार 3 वर्ष का था। रतन सिंह अपने बच्चों को डांट फटकार लगाते रहता था। आरोपी रतन सिंह उइके अपनी पत्नी सुनीता के साथ रोज की तरह शुक्रवार की सुबह महुआ चुनने जंगल गया था। दोपहर में घर लौटने के बाद सब कुछ सामान्य था। शाम 4 बजे करीब रतन सिंह की पत्नी सुनीता मवेशी लेने के लिए खेत तरफ गई थी, तब 3 साल का नन्हा वीरेंद्र आंगन में नहा रहा था। मासूम को क्या पता था कि चंद पलों में उसका अपना पिता ही उसका काल बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर के सराफा कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, बलवाड़ा में पुलिया के नीचे मिला शव

गुस्से ने निगल ली मासूम की जिंदगी
किसी बात पर उपजे अचानक गुस्से में रतन सिंह ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और मासूम वीरेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुल्हाड़ी के गहरे घाव वीरेंद्र की गर्दन और कनपटी पर लगे, जिससे उस मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब पत्नी सुनीता वापस लौटी, तो सामने का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का आंगन, जहाँ कुछ देर पहले वीरेंद्र की किलकारियां गूंज रही थीं, वह अब मासूम के खून से लाल हो चुका था।

आरोपी पिता जेल की सलाखों के पीछे
घटना की सूचना मिलते ही रूपझर थाना प्रभारी दीपक त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को जिला अस्पताल में मासूम का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को बैहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में बाघ की हत्या का खुलासा: जहर देकर मारकर दफनाया, खेत में मिली अवैध अफीम की खेती

आरोपी बोला गुस्सा आया और मार डाला 
रूपझर थाना प्रभारी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि जब आरोपी पिता को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया और जब पूछताछ की गई तो आरोपी रतन सिंह ने कहा कि अचानक मुझे गुस्सा आ गया और फिर मैंने कुल्हाड़ी से बेटे की हत्या कर दी। लेकिन अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी पिता ने आखिर मासूम बेटे की हत्या किस वजह से की है। इधर, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed