फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Road Accident: Bolero Crashes into Parked Truck, 2 Women Dead, 2 Injured

Sagar News: सागर में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो; दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर

Thu, 06 Aug 2026 11:20 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 11:20 PM IST
सार

सागर के केंट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का बीएमसी में इलाज जारी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sagar Road Accident: Bolero Crashes into Parked Truck, 2 Women Dead, 2 Injured
दुर्घटना स्थल

विस्तार

सागर जिले में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। केंट थाना क्षेत्र के भैंसा नाका बाईपास पर एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में बोलेरो सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दादा का कर्ज पोता वसूलेगा: प्रथम विश्वयुद्ध के समय ब्रिटिश सरकार को दिया था लोन, ब्रिटेन ने दिया नोटिस का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी में घायलों का इलाज जारी
हादसे के तुरंत बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और वे डॉक्टरों की देखरेख में हैं।

शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। देर रात तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। केंट थाना पुलिस आसपास के अन्य थानों और कंट्रोल रूम से संपर्क कर हताहतों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और दृश्यता की कमी के कारण खड़े ट्रक में भिड़ंत की बात सामने आ रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed