फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP intensifies introspection over Datia defeat; Ashutosh Tiwari says an inquiry committee will revie

MP News: दतिया हार पर भाजपा में मंथन तेज, आशुतोष तिवारी बोले- नरोत्तम की भूमिका की समीक्षा जांच समिति करेगी

Thu, 06 Aug 2026 06:37 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 06 Aug 2026 06:37 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने समीक्षा शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने कहा कि हार के कारणों और डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर अंतिम फैसला पार्टी की जांच समिति करेगी।

विज्ञापन
MP News: BJP intensifies introspection over Datia defeat; Ashutosh Tiwari says an inquiry committee will revie
दतिया से भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा में समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। पार्टी प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने हार के कारणों को लेकर कहा कि पूरी स्थिति की जांच पार्टी की समीक्षा समिति करेगी। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन कितना जिम्मेदार है, इसका फैसला भी जांच समिति ही करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे आशुतोष तिवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी चुनाव में कांग्रेस की रणनीति को पूरी तरह समझ नहीं सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से चुनाव लड़ा और भाजपा उसकी रणनीति को समय रहते नहीं भांप पाई। उन्होंने कहा कि अगर अनजाने में पार्टी के कुछ लोग भी उस रणनीति का हिस्सा बने हैं तो उनकी भी पहचान की जाएगी और पूरी समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि हार के बावजूद भाजपा का वोट प्रतिशत पहले से बेहतर रहा है और 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में हार का अंतर भी कम हुआ है। इसे उन्होंने सकारात्मक पक्ष बताते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद पहले से अधिक मिला है और वह आगे भी क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: विशेषज्ञ डॉक्टरों का 'अकाल',दो दर्जन संचालनालय में अफसरी झाड़ रहे,स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की भी कमी
विज्ञापन


भीतरघात पर बोले- समीक्षा के बाद ही कुछ कहूंगा
चुनाव में भीतरघात के सवाल पर आशुतोष तिवारी ने सीधे आरोप लगाने से बचते हुए कहा कि कहीं न कहीं कोई चूक जरूर हुई है। इसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। समीक्षा पूरी होने से पहले किसी पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें-  MP News:  दतिया उपचुनाव की जीत का 'इनाम', भाजपा के पूर्व नेता को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव की दी जिम्मेदारी

2028 चुनाव पर भी दिया जवाब
2028 विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह खुद को पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं। पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं को उन्होंने महज अटकल बताया और कहा कि यह फैसला पूरी तरह पार्टी नेतृत्व का होता है।

ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत, अब रविवार और सरकारी छुट्टी पर हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात पर बोले- सिर्फ शिष्टाचार
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से हाल ही में हुई मुलाकात को लेकर भी उन्होंने सफाई दी। तिवारी ने कहा कि यह केवल एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात थी। इसके कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं और इसे किसी अन्य रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बता दें है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया था। इसके बाद भाजपा ने चुनाव परिणाम की समीक्षा शुरू कर दी है और संगठन स्तर पर हार के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed