सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   balaghat minor girl death crime case mp police investigation justice demand news

क्रूरता की पराकाष्ठा: पहले नोंची अस्मत और फिर बीच राह में मरने को छोड़ा; बालाघाट की बेटी ने तनाव में तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में 15 वर्षीय छात्रा के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर सुनसान खेत में ले गया और वारदात के बाद बेसहारा छोड़ दिया। 

balaghat minor girl death crime case mp police investigation justice demand news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 15 साल की मासूम छात्रा दरिंदगी और धोखे का शिकार हो गई। पुलिस की तफ्तीश में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद छात्रा को सुनसान इलाके में बेसहारा छोड़ दिया था, जिसके बाद गहरे मानसिक तनाव और डर के कारण उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है और पुलिस ने अब दुष्कर्म सहित आत्महत्या के लिए उकसाने की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Trending Videos


आधी रात को हुआ छात्रा का अपहरण
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस खौफनाक वारदात की शुरुआत 27 अप्रैल की रात करीब एक बजे हुई। मुख्य आरोपी अजीत बाहेश्वर (22) छात्रा के घर पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी अपने साथी लवकुश कोहरे की मोटरसाइकिल पर छात्रा को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान खेतों की ओर ले गया। इस साजिश के तहत रास्ते में उसका साथी लवकुश तो वापस लौट गया, लेकिन खेत में आरोपी अजीत ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबसी और धोखे की पराकाष्ठा
वारदात के बाद बदहवास छात्रा ने आरोपी से घर छोड़ने की मिन्नतें की, जिस पर आरोपी ने अपने साथी को उसे वापस छोड़ने के लिए भेजा। मगर क्रूरता की हद तब पार हो गई जब उसका साथी भी छात्रा को आधे रास्ते में अकेला छोड़कर भाग निकला। डरी हुई छात्रा ने मदद की उम्मीद में मुख्य आरोपी को फोन भी लगाया, लेकिन उसने फोन काट दिया। इसी अकेलेपन और सदमे के बीच छात्रा किसी तरह अपने घर के करीब तक तो पहुंची, लेकिन मानसिक तनाव के चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया और 28 अप्रैल की सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ।

जांच में आए मोड़ और जनाक्रोश
शुरुआत में इस मामले की गुत्थी उलझी हुई थी और परिजन लगातार हत्या व दुष्कर्म की आशंका जता रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 30 अप्रैल को समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन सौंपा और 1 मई को एक बड़ी बैठक कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इस बीच राजनीतिक दबाव भी बढ़ा और 2 मई को स्थानीय विधायक अनुभा मुंजारे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने पुलिस प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें-चार साल में पूरी हुई परीक्षा, फिर भी नहीं मिली नौकरी, अब 6 मई को DPI का घेराव करेंगे चयनित शिक्षक

तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज
इस अंधे कत्ल और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने जब छात्रा की लोकेशन और आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले, तो पूरी सच्चाई परत-दर-परत सामने आ गई। फोन कॉल्स और लोकेशन के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि घटना के समय आरोपी वहां मौजूद थे। इन पुख्ता सबूतों के आधार पर ही पुलिस ने साधारण मौत के मामले को दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में तब्दील किया।

एक आरोपी गिरफ्त में, मुख्य अब भी फरार
वर्तमान में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के साथी लवकुश कोहरे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने छात्रा को रास्ते में छोड़ा था। हालांकि, मुख्य आरोपी अजीत बाहेश्वर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। गांव में फिलहाल तनाव और मातम का माहौल है, जहां हर कोई इस मासूम के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जल्द ही मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed