{"_id":"6989a283edf25929220fcd77","slug":"cm-mohan-yadav-arrives-at-balaghat-out-of-turn-promotion-to-60-hawk-force-personnel-development-works-worth-rs-10090-crore-balaghat-news-c-1-1-noi1218-3931865-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाघाट दौरे पर मुख्यमंत्री: हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन, 100 करोड़ से अधिक की सौगात भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट दौरे पर मुख्यमंत्री: हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन, 100 करोड़ से अधिक की सौगात भी दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: बालाघाट ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Balaghat: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही नक्सल मुठभेड़ के वीर हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन मिला। साथ ही 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री पहुंचे बालाघाट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को हेलिकॉप्टर से सीधे बालाघाट पहुंचे। आगमन के बाद उन्होंने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जिले में अब तक हुई नक्सली गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आयोजित ‘साहसिक अभियान’ कार्यक्रम में हॉक फोर्स के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नति प्रदान करेंगे। ये वही जवान हैं, जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर–कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था। इस अभियान में हॉक फोर्स ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के मलाजखंड दलम के पांच नक्सलियों को मार गिराया था।
मुख्यमंत्री के हाथों पदोन्नति प्राप्त करने वालों में विपिन चंद्र खलको, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा, मनोज कुमार यादव, प्रदीप कुमार परते, सुनील सिंह कुशवाह सहित कुल 60 जवान शामिल हैं। इस सम्मान से सुरक्षा बलों का मनोबल और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
पढे़ं: रोजगार और स्वाद का संगम: उज्जैन को जल्द मिलेगा इंदौर के छप्पन जैसा फूड हब, नानाखेड़ा में तैयार ‘नैवेद्य लोक’
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात भी देंगे। वे कुल 100 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें 31 करोड़ 07 लाख रुपए के 7 कार्यों का भूमिपूजन तथा 69 करोड़ 83 लाख रुपए के 20 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। इस दौरे से जहां सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ा है, वहीं जिले में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X