सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Drone surveillance, secret plan and raids: Balaghat police crack down on sand mafia, 7 tractor-trolleys seized

बालाघाट में पुलिस का मेगा ऑपरेशन: ड्रोन निगरानी से अवैध रेत उत्खनन का भंडाफोड़, सात ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बालाघाट में पुलिस ने ड्रोन की मदद से बैनगंगा नदी पर छापा मारकर अवैध रेत उत्खनन का खुलासा किया। गुप्त ऑपरेशन में 7 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए, जबकि चालक फरार हो गए। कार्रवाई को रेत माफिया पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

Drone surveillance, secret plan and raids: Balaghat police crack down on sand mafia, 7 tractor-trolleys seized
ट्रैक्टर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालाघाट में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया। शनिवार सुबह बैनगंगा नदी के गोंगलईघाट क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन की मदद से छापा मारकर रेत से भरे सात ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए। खास बात यह रही कि ऑपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, यहां तक कि स्थानीय थाना प्रभारी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। इस कार्रवाई की रणनीति एसपी आदित्य मिश्रा ने तैयार की थी। अभियान सुबह करीब 7 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चला।

Trending Videos

कार्रवाई से पहले पुलिस ने ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी कर अवैध उत्खनन की सटीक लोकेशन जुटाई। इसके बाद निरीक्षक कामेश धूमकेती के नेतृत्व में छह अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिनमें विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी और साइबर सेल के सदस्य शामिल थे। प्रत्येक टीम में करीब 10 से 12 जवान तैनात किए गए। जैसे ही रेत माफिया नदी से रेत भरने लगे, पुलिस ने एक साथ घेराबंदी कर छापा मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: उज्जैन में व्यापारिक रंजिश ने ली जान, लात-घूंसों से पीटकर व्यापारी की हत्या; आरोपी हुआ फरार

अचानक हुई कार्रवाई से घबराकर ट्रैक्टर चालक और मजदूर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्वयं सातों ट्रैक्टर-ट्राली चलाकर कोतवाली थाने पहुंचाया। कई वाहन बिना नंबर के पाए गए हैं, जिनके मालिकों और चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

बालाघाट जिले में बैनगंगा, बाघ सहित अन्य नदियों से अवैध रेत उत्खनन का कारोबार लंबे समय से जारी है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जाती है। पुलिस की इस कार्रवाई को रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed