{"_id":"699ffcac339865e8510bebb8","slug":"leopard-terror-in-balaghats-katangi-youth-attacked-villagers-angry-balaghat-news-c-1-1-noi1218-3994012-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat News: तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, आक्रोशित ग्रामीणों ने वनरक्षक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat News: तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, आक्रोशित ग्रामीणों ने वनरक्षक को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: बालाघाट ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
बिसापुर गांव में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घर के बाहर खड़े युवक पर अचानक हुए हमले के बाद गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के कटंगी के बिसापुर गांव में बुधवार देर रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। घर के बाहर खड़े एक युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद वन विभाग के एक वनरक्षक के साथ मारपीट कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार दिनेश पिता दिलीप उइके रात के समय अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान जंगल की ओर से आए तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। हमले में युवक के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को संजीवनी 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ratlam News: टीकाकरण के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरे का आईसीयू में इलाज जारी
इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद वनरक्षक की पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख वनरक्षक को एक कमरे में शरण लेनी पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। मारपीट की घटना को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है, लेकिन पर्याप्त निगरानी और सुरक्षा उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
कटंगी क्षेत्र में इससे पहले भी वन्यजीव हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले वर्ष गोरेघाट बीट में बाघ के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कमेंट
कमेंट X