Barwani News: जनपद के बाबू ने डिजिटल सिग्नेचर से किया 2.73 करोड़ का गबन, रिश्तेदारों के खातों में डाली रकम
बड़वानी में निलंबित सहायक ग्रेड-2 पुष्पेंद्र यादव पर 2.73 करोड़ रुपए गबन का केस दर्ज हुआ। आरोप है कि उन्होंने सरकारी पोर्टल और डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर राशि रिश्तेदारों व अपने खातों में ट्रांसफर की। संबल योजना सहित कई मदों में गड़बड़ी सामने आई, पुलिस जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़वानी जिले की सेंधवा जनपद पंचायत में पदस्थ रहे निलंबित सहायक ग्रेड-2 पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ 2 करोड़ 73 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा कराई गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। आरोप है कि आरोपी ने राजपुर और सेंधवा जनपद पंचायतों में पदस्थ रहते हुए सरकारी पोर्टल के लॉगिन, पासवर्ड और डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी योजनाओं की राशि को वास्तविक हितग्राहियों के बजाय अपने रिश्तेदारों और स्वयं के खातों में ट्रांसफर कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया को छिपाने के लिए सरकारी रिकॉर्ड और रजिस्टर में भी छेड़छाड़ की गई।
संबल योजना सहित अन्य मदों में गड़बड़ी
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुख्यमंत्री संबल योजना और ग्राम विकास से जुड़े मदों की राशि में गड़बड़ी की गई। अप्रैल 2023 में ग्वालियर की ऑडिट टीम को 26 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी। इसके बाद विस्तृत जांच में यह मामला बढ़कर करोड़ों रुपए के गबन तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें- बस में महिला से अश्लील हरकत, असिस्टेंट प्रोफेसर पर केस दर्ज; वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत
राजपुर जनपद पंचायत में वर्ष 2017 से 2019 के दौरान आरोपी द्वारा करीब 40 लाख रुपए रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए गए। वहीं सेंधवा जनपद पंचायत में वर्ष 2020 से 2023 के बीच 2 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की राशि इसी तरह स्थानांतरित की गई। इसके अलावा करीब सवा दो लाख रुपए आरोपी ने अपने व्यक्तिगत खातों में भी जमा किए।
सेंधवा शहर थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि सीईओ और पंचायत निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकरण में अन्य कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X