{"_id":"69e4e0834660b4356d0fed7a","slug":"anjad-banjad-barwani-social-media-love-story-mukesh-neha-marriage-ayodhya-viral-newsarwani-social-media-love-story-mukesh-neha-marriage-ayodhya-viral-news-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रब ने बना दी जोड़ी! तीन फीट के मुकेश का वायरल डांस देख फिदा हुई नेहा, 1300 किमी दूर से आई 'नन्ही' दुल्हनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रब ने बना दी जोड़ी! तीन फीट के मुकेश का वायरल डांस देख फिदा हुई नेहा, 1300 किमी दूर से आई 'नन्ही' दुल्हनिया
Sun, 19 Apr 2026 07:32 PM IST
बड़वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:32 PM IST
सार
बड़वानी जिले के अंजड़ में रहने वाले नगर परिषद कर्मचारी मुकेश कुशवाह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। 3 फीट 10 इंच कद होने के कारण उन्हें लंबे समय तक विवाह में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन सोशल मीडिया ने उनकी जिंदगी बदल दी।
विज्ञापन
मुकेश-नेहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, लेकिन बड़वानी जिले के अंजड़ में रहने वाले मुकेश के लिए यह काम सोशल मीडिया ने कर दिखाया। अंजड़ नगर परिषद में पिछले 17 वर्षों से कार्यरत मुकेश कुशवाह की शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। 34 वर्षीय मुकेश का कद सामान्य से कम (3 फीट 10 इंच) होने के कारण उन्हें लंबे समय तक शादी के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब उनकी तलाश उत्तर प्रदेश की नेहा पर जाकर पूरी हुई।
कद बना रुकावट, पर किस्मत में था कुछ और
मुकेश के पिता रामू कुशवाह का कद भी छोटा था और उनका निधन हो चुका है। परिवार में अब उनकी मां और बड़े भाई राधू रहते हैं। करीब 34 साल की उम्र तक मुकेश के लिए रिश्ता ढूँढना एक चुनौती बना हुआ था। इसी बीच, लगभग दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की रहने वाली 23 वर्षीय नेहा कुशवाह से हुई। नेहा का कद भी 3 फीट 8 इंच है, जो मुकेश के कद के लगभग बराबर है।
एक वायरल वीडियो ने बदल दी जिंदगी
मुकेश और नेहा की इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई। मुकेश ने बताया कि उन्होंने एक कार्यक्रम में डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। इसी वीडियो को देखकर नेहा ने उनसे संपर्क किया था। पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। 1300 किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का फैसला किया।
विज्ञापन
अयोध्या के मंदिर में लिए सात फेरे
जब दोनों के परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया। नेहा का परिवार बलरामपुर से अंजड़ आया और मुकेश के परिवार से मुलाकात की। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, बीते 15 अप्रैल 2026 को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या स्थित एक मंदिर में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाया।
शादी के बाद शनिवार को जब यह जोड़ा अंजड़ पहुंचा, तो वे सबसे पहले खाटू श्याम बाबा मंदिर में आशीर्वाद लेने गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने छोटे कद के इस प्यारे जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुकेश और नेहा की यह शादी आज के दौर में आपसी समझ, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और विश्वास की एक अनूठी मिसाल बन गई है।
विज्ञापन
कद बना रुकावट, पर किस्मत में था कुछ और
मुकेश के पिता रामू कुशवाह का कद भी छोटा था और उनका निधन हो चुका है। परिवार में अब उनकी मां और बड़े भाई राधू रहते हैं। करीब 34 साल की उम्र तक मुकेश के लिए रिश्ता ढूँढना एक चुनौती बना हुआ था। इसी बीच, लगभग दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की रहने वाली 23 वर्षीय नेहा कुशवाह से हुई। नेहा का कद भी 3 फीट 8 इंच है, जो मुकेश के कद के लगभग बराबर है।
विज्ञापन
एक वायरल वीडियो ने बदल दी जिंदगी
मुकेश और नेहा की इस प्रेम कहानी की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई। मुकेश ने बताया कि उन्होंने एक कार्यक्रम में डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। इसी वीडियो को देखकर नेहा ने उनसे संपर्क किया था। पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। 1300 किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का फैसला किया।
विज्ञापन
अयोध्या के मंदिर में लिए सात फेरे
जब दोनों के परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार किया। नेहा का परिवार बलरामपुर से अंजड़ आया और मुकेश के परिवार से मुलाकात की। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, बीते 15 अप्रैल 2026 को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या स्थित एक मंदिर में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाया।
ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा
अंजड़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागतशादी के बाद शनिवार को जब यह जोड़ा अंजड़ पहुंचा, तो वे सबसे पहले खाटू श्याम बाबा मंदिर में आशीर्वाद लेने गए। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने छोटे कद के इस प्यारे जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुकेश और नेहा की यह शादी आज के दौर में आपसी समझ, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और विश्वास की एक अनूठी मिसाल बन गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन