सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani: 600 grams of gold along with 50 kg of silver caught during vehicle checking, police seized it

Barwani: वाहन चेकिंग में 50 किलो चांदी सहित 600 ग्राम सोना पकड़ाया, पुलिस ने किया जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Barwani News: बड़वानी पुलिस ने एक व्यापारी से 50 किलो चांदी और 600 ग्राम सोना जब्त किया है। व्यापारी को फिलहाल बिल पेश करने का समय दिया गया है। 

Barwani: 600 grams of gold along with 50 kg of silver caught during vehicle checking, police seized it
व्यापारी के पास से जब्त किया गया सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सफेद कलर की कार से वाहन चेकिंग के दौरान करीब 50 किलो चांदी सहित लगभग 600 ग्राम सोना जब्त किया है। बताया जा रहा है कि इंदौर निवासी व्यापारी अशोक मगर सिरपुर से इंदौर की तरफ जा रहे थे, इस दौरान बिजासन घाट पर पुलिस की वाहन चेकिंग में यह सोना चांदी उनकी कार से जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक व्यापारी ने जब्त हुए माल के संबंध में किसी तरह के बिल प्रस्तुत नहीं किए हैं, हालांकि उन्हें इसके लिए इनकम टैक्स विभाग द्वारा समय भी दिया गया है।
Trending Videos


मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस ने वाहन चेकिंग पॉइंट्स भी बना रखे हैं। बड़वानी जिले के सेंधवा पुलिस के बिजासन घाट पर लगाए ऐसे ही एक पॉइंट्स पर मंगलवार देर शाम सिरपुर से इंदौर की ओर जाते हुए पुलिस ने एक सफेद कार को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान कार से करीब 50 किलो चांदी और 600 ग्राम सोना बरामद हुआ है। इसके संबंध में इंदौर निवासी व्यापारी अशोक मगर अब तक किसी भी तरह के बिल प्रस्तुत नहीं कर सके है। जिसके चलते सेंधवा एसडीएम अभिषेक श्रॉफ, तहसीलदार मनीष पांडे, ग्रामीण थाना प्रभारी निर्भर सिंह जलोदिया के साथ ही इनकम टैक्स विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए व्यापारी के पास मिले सोना और चांदी को फिलहाल जब्त कर लिया गया है। हालांकि विभाग के द्वारा व्यापारी अशोक को जब्त सोना चांदी के संबंध में बिल प्रस्तुत करने के लिए समय भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, इस पूरी कार्रवाई को लेकर सेंधवा एसडीएम अभिषेक श्रॉफ ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के कारण बिजासन घाट पर स्टेटिक सर्विलांस टीम लगी थी, उनकी तलाशी में एक व्यापारी मिले हैं, जो कि सोना और चांदी लेकर जा रहे थे, जिसका वह बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए तो जैसा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि यदि ऐसा कुछ मिलता है तो प्रोसीजर के अनुरूप उसको सीज करके इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी जाए। जिससे आगामी कार्रवाई की जा सके। एसडीएम श्रॉफ ने बताया कि व्यापारी का कहना है कि वह इंदौर से सिरपुर जा रहे थे और इस बीच उनके घर से कुछ दुर्घटना की सूचना मिली। जिसके चलते वे वापस सिरपुर से इंदौर लौट रहे थे। जब्त हुए सामान के बारे में एसडीएम ने बताया कि अभी प्रारंभिक जांच चल ही रही है, उसके आधार पर पता चला है की लगभग 50 किलो चांदी है और लगभग 500 से 600 ग्राम सोना होने की संभावना है, हालांकि फिलहाल अभी जांच चल ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed