{"_id":"65050be865d4db0a6204a8c7","slug":"barwani-weather-flood-like-situation-due-to-heavy-rains-in-many-districts-of-madhya-pradesh-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani: MP के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़वानी में 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani: MP के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बड़वानी में 12वीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:29 AM IST
विज्ञापन
सार
Barwani Weather: बड़वानी जिले में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी है।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, तो वहीं अब इसका असर आम जनमानस के जीवन पर भी पड़ने लगा है। जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते जल जमाव होने से जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक शनिवार का अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है।
बड़वानी जिले में अतिवृष्टि होने के चलते जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि जिला कलेक्टर द्वारा आदेशित किया गया है कि जिले के विद्यालयों एवं विद्यालय पहुंच मार्ग पर जल जमाव होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय अनुदान प्राप्त / मान्यता प्राप्त / सी. बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई. / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 16.09.2023 को जिले में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। हालांकि पत्र में यह स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए है, साथ ही विद्यालयीन शिक्षकों को समय पर शाला में उपस्थित रहने के लिए भी इसी पत्र में निर्देशित किया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X