{"_id":"69c3995d5572ede7140dd4ba","slug":"leopard-attacks-children-grazing-goats-5-injured-villagers-in-panic-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बकरी चराने गए बच्चों पर अचानक तेंदुए ने किया हमला, 5 घायल; दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बकरी चराने गए बच्चों पर अचानक तेंदुए ने किया हमला, 5 घायल; दहशत में ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र के जूनापानी गांव में बकरी चराने गए बच्चों और ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 लोग घायल हुए, जिसमें एक बच्चे का कान कट गया।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र की वरला तहसील के जूनापानी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बकरी चराने गए बच्चों और ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 5 लोग घायल हो गए, जिसमें एक बच्चे का कान भी कट गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए वरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को सेंधवा और बड़वानी रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पूरी घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। इलाज के लिए घायलों को वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेंधवा रेफर कर दिया गया है। घायलों में वरला तहसील के ग्राम जूनापानी निवासी जीवन पिता नंदू, नंदू पिता गाना, कल्यानसिंग पिता अधा, चिंटू पिता लालसिंग और सुरेश पिता निम्बा शामिल हैं।
मौके पर पहुंचे विधायक
सूचना मिलते ही मौके पर सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ में फंसने के बाद निकलने के प्रयास में वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान तेंदुआ मृत पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ असामान्य व्यवहार कर रहा था और लगातार हमला कर रहा था।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा कप सिरप कांड: SIT ने दाखिल किया पूरक व अंतिम चालान, दो और डॉक्टर गिरफ्तार; अब जानें किस पर टिकी नजर
गांव में दूसरे तेंदुआ होने की आशंका
विधायक मोंटू सोलंकी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में एक और तेंदुए के देखे जाने की सूचना है। इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ से चर्चा की गई है और दूसरे तेंदुए को जल्द रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की बात कही गई है। विधायक घायलों से मिलने वरला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि तेंदुआ पानी की तलाश में गांव की ओर आया होगा। गर्मी के मौसम में जंगल में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर आबादी की ओर रुख करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव और जंगल क्षेत्र में पानी की उचित व्यवस्था करने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
हमले में 5 लोग घायल
रेंजर प्रीति परमार ने बताया कि तेंदुए द्वारा ग्रामीणों पर हमला कर घायल करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ मृत मिला है। वहीं तेंदुए के हमले से 5 लोग घायल हुए है। मृत तेंदुए का पीएम कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तेंदुआ एक नर है और इसकी उम्र लगभग दो साल है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X