फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   young man died due to drowning while bathing in the strong current of the river in Pansemal

Barwani: नदी में डूबने से युवक की मौत, साथ नहा रहे दोस्तों ने बचाने की कोशिश, लेकिन असफल रहे

Sat, 31 Aug 2024 08:44 AM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2024 08:44 AM IST
सार

नदी के तेज बहाव के बीच दोस्तों के साथ नहा रहे युवक की डूबने के चलते जान चली गई। हादसा ग्रामीण अंचल की धमनी नदी में हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
young man died due to drowning while bathing in the strong current of the river in Pansemal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में नदी के तेज बहाव में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना ग्रामीण अंचल की धमनी नदी की है, जहां युवक का शव डूबने के बाद कुछ दूरी पर बहकर एक बड़े पत्थर में फंस गया। युवक के साथ नहा रहे उसके दोस्तों ने उसे डूबते देखा तो उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।  
विज्ञापन


इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो उसके दोस्तों ने ही बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक का शव चट्टान में फंसकर नदी के बीच में रुक गया था। उसके दो साथी तुरंत नदी की तेज धार में कूदे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वे हिम्मत नहीं जुटा पाए। फिर भी, एक युवक किसी तरह मृतक के शव तक पहुंच गया और उसे चट्टान के ऊपर खींचकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद चार युवक भी मदद के लिए वहां पहुंचे और उन्होंने मिलकर शव को नदी के बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान दो युवकों का हाथ छूट गया, लेकिन किसी तरह वे शव तक पहुंच गए। आखिरकार, उनमें से एक युवक मृतक के शव को कंधे पर उठाकर नदी के तेज बहाव से बाहर निकाल लाया। शव को पानसेमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मर्ग कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानसेमल थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने बताया कि हादसा शाम को हुआ जब दीपक पिता बाबूलाल तिरमले (27)  निवासी मत्राला नदी में नहाने गया था। हाल ही में हुई बारिश के कारण नदी का बहाव तेज था, जिसमें वह युवक बह गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed