सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul Crime News: The thief apologized before stealing from Shani temple then broke donation box

Betul Crime News: शनि मंदिर में चोरी से पहले चोर ने मांगी माफी, फिर दानपेटी तोड़कर ले गया रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 27 Nov 2024 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर में चोरी की घटना ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पिछले चार महीनों में शनि मंदिर में चोरी की यह पांचवीं घटना है। खास बात यह है कि मंदिर पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 कदम की दूरी पर है।

Betul Crime News: The thief apologized before stealing from Shani temple then broke donation box
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां, एक चोर ने चोरी करने से पहले भगवान शनिदेव के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी और फिर मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। यह घटना 24 नवंबर की रात जिला पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित शनि मंदिर की है। जो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। 

Trending Videos


फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर मंदिर पहुंचते ही भगवान शनि की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ता है, मानो अपनी हरकत के लिए माफी मांग रहा हो। इसके बाद चोर ने दानपेटी का ताला तोड़ने की कोशिश की। फुटेज में यह भी देखा गया कि बार-बार सड़क पर आते-जाते वाहनों की आवाजाही से सतर्क होकर वह राहगीर होने का नाटक करता रहा। अंततः उसने ताला तोड़कर दानपेटी से नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो चोरी का पता चला। इस घटना ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, पिछले चार महीनों में इस शनि मंदिर में चोरी की यह पांचवीं घटना है। खास बात यह है कि मंदिर पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

गंज थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना न केवल सुरक्षा प्रबंधन की खामियों को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि चोर अपने काम को अंजाम देने से पहले माफी मांगने का ढोंग करने से भी पीछे नहीं हटते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed