{"_id":"658480cf3a09eb93cb0ac5c7","slug":"betul-crime-polytechnic-student-was-murdered-in-a-love-affair-body-was-found-on-the-roadside-two-arrestedar-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul Crime: प्रेम प्रसंग में की गई थी पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या, सड़क किनारे मिला था शव, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul Crime: प्रेम प्रसंग में की गई थी पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या, सड़क किनारे मिला था शव, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बैतूल में दो दिन पहले सड़क किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
बैतूल पुलिस ने युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
प्रेम प्रसंग के चलते बैतूल में एक पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या कर दी गई। लड़की के एक अन्य प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिल कर युवक की हत्या कर दी। मंगलवार को सड़क किनारे छात्र का शव मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की और 48 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
19 दिसंबर की सुबह हमलापुर हनुमान मंदिर के सामने रोड किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की गई। शव की शिनाख्त पंकज यदुवंशी पिता राजेश यदुवंशी उम्र 19 साल निवासी हरन्या थाना बोरदेही के रूप में हुई थी। पंकज पॉलिटेक्निक का छात्र था।
बैतूल एसपी सिध्दार्थ चौधरी ने टीम गठित की और एएसपी कमला जोशी व एसडीओपी शालिनी परस्ते थाना गंज पुलिस को मामले की विवेचना के निर्देश दि। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पंकज यदुवंशी के सिर, चेहरा, पैर में आई चोंटो व मृत्यु का कारण ज्ञात करने हेतु जांच की गई। जिस जगह मृतक का शव मिला था वहा लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जांच के आधार पर मृतक की एक युवती से दोस्ती के बारे में जानकारी प्राप्त कर उससे पूछताछ की गई।
जांच में आरोपी पाए गए देवेंद्र यादव व हेमंत यादव के विरुध्द धारा 364, 302 व 34 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में पता चला कि उक्त युवती के हेमंत से भी संबंध थे। घटना वाले दिन रात में करीब नौ बजे आरोपी हेमंत यादव ने मृतक पंकज को युवती के कमरे पर मिलने बुलाया। यहां हेमंत यादव ने अपने साथी देवेंद्र के साथ पंकज को मोटर सायकल पर बीच में बैठाया और उसे नदी के पास ले गए। जहां आरोपी हेमंत एवं देवेंद्र ने मृतक पंकज के साथ जमकर मारपीट की और पंकज को मरा समझकर वहां से भागकर अपने होस्टल चले गए। इसके बाद पूछताछ में आरोपियों के द्वारा बताई गई जगह पर मृतक का मोबाइल भी तलाशा गया। आरोपी देवेंद्र से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसायकल बरामद की।
इसके बाद हेमंत यादव पिता माखन यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम रानीडोंगरी थाना आमला व आरोपी देवेंद्र यादव पिता दीनू यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम देहलवाड़ा थाना बोरदेही को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया।
दोनों ने जुर्म कबूला : एसडीओपी
घटना को लेकर एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है कि 19 दिसंबर को हमलापुर क्षेत्र में पंकज यदुवंशी नाम के युवक की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अंदर चोट लगी थी विवेचना की गई संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया गया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X