सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul: Ink on two fingers, enthusiasm among voters standing in hot sun, re-polling is going on in four centers

Betul: दो उंगलियों पर स्याही, तपती धूप में खड़े मतदाताओं में उत्साह, ऐसे जारी है चार केंद्रों पर पुनः मतदान

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बैतूल जिले के इतिहास में पहली बार 72 साल बाद मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यम उंगली में स्याही का निशान लगा है, गजब का उत्साह है।

Betul: Ink on two fingers, enthusiasm among voters standing in hot sun, re-polling is going on in four centers
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बैतूल लोकसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। 7 मई को ही यहां मतदान हुआ था, पर आग से जली मतदान सामग्री के बाद यहां आज पुन: मतदान किया जा रहा है। यहां के मतदाताओं की दो उंगलियों पर स्याही लग रही है।
Trending Videos


बता दें कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र में सात मई मंगलवार को चुनाव हुए थे। देर शाम को चुनाव खत्म होने के बाद संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाली मुलताई विधानसभा के छह मतदान केंद्रों की मतदान सामग्री लेकर के बस से दल रवाना हुए, मगर कुछ दूर पहुंचते ही रास्ते में अचानक इस बस शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही बस में मतदान दल अफरा-तफरी में भागे मगर कुछ सामान बस में रह गया, और आग के कारण उनमें नुकसान हो गया। इसके बाद इस घटना की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी गई और फिर निर्वाचन आयोग ने आज यानी 10 मई को चार मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बैतूल लोकसभा के अंतर्गत आने वाली मुलताई विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों, जो कि मतदान केंद्र क्रमांक 275-राजापुर, मतदान केंद्र क्रमांक  276 डूडर रैयत, मतदान केंद्र क्रमांक 279-कुंदा रैयत और मतदान केंद्र क्रमांक 280-चिखलीमाल हैं। इन चारों केंद्रों पर पुनः मतदान की प्रक्रिया जारी है। पुनः मतदान को लेकर सभी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। अगर मतदाताओं की बात करें तो इन चार मतदान केंद्रों में डूडर रैयत मतदान केंद्र में 603 मतदाता है, जिनमें पुरुष 310, महिला 293, कुन्दा रैयत मतदान केंद्र में 727 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 364, महिला 363, चिखली माल मतदान केंद्र में 668 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 347, महिला 321, और रजापुर मतदान केंद्र में 1039 मतदाता हैं जिनमें पुरुष 528, महिला 511 हैं। 7 मई को इन मतदान केंद्र पर क्रमशः राजापुर मतदान केंद्र पर 78.06 प्रतिशत, डूडर रैयत मतदान केंद्र में  77.94 प्रतिशत, कुन्दा रैयत मतदान केंद्र पर 77.72 प्रतिशत, चिखली माल मतदान केंद्र पर  74.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

पुनः मतदान के दौरान तपती धूप में भी मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। निर्वाचन ने भी मतदाताओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। धूप से बचाव के लिए पंडाल लगाया गया है। ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है और अधिकारी सतत निगरानी कर रहे हैं। दोबारा हो रहे मतदान को लेकर मास्टर ट्रेनर जितेंद्र प्रसाद खन्ना ने बताया कि बैतूल जिले के इतिहास में पहली बार 72 साल बाद मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यम उंगली में स्याही का निशान लगा है, गजब का उत्साह है। वहीं मतदान करने आए मतदाता दिनेश कुमार आजाद दो बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए, उनका कहना है कि मेरे जीवन में पहली बार ऐसा मौका आया है दो उंगली में निशान लगे हैं। मतदान करने आईं महिला मतदाता सुनीता बेले का कहना है कि पहली बार एक चुनाव में दो बार वोट डालने का मौका मिला है और तो उंगलियों पर स्याही का निशान लगा है थोड़ा अजीब भी लग रहा है। 

दोपहर 1 बजे तक 60.16% मतदान की स्थिति 
मतदान केंद्र रजापुर रैयत में 55.34%,  डूडर रैयत में 62.52%, कुंदा रैयत में 62.45% और चिखली माल में 63.02% मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed