Betul News: नागपुर फोरलेन पर बड़ा हादसा, कारों से भरा कंटेनर बाइक पर पलटा, पति की मौत
बैतूल-नागपुर फोरलेन पर कारों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार पर पलट गया। हादसे में नर्मदापुरम निवासी विकास झरबड़े की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी मीनाक्षी और छह वर्षीय बेटा घायल हो गए। परिवार तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने मोरखेड़ा गांव जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है।
बैतूल-नागपुर फोरलेन पर कारों से भरा कंटेनर अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार पर पलट गया। हादसे में नर्मदापुरम निवासी विकास झरबड़े की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी मीनाक्षी और छह वर्षीय बेटा घायल हो गए। परिवार तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने मोरखेड़ा गांव जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है।
विस्तार
मध्यप्रदेश के बैतूल-नागपुर फोरलेन पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कारों से भरा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवार परिवार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर सपना डैम के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चेन्नई से हुंडई कंपनी की कारें लेकर कोटा जा रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया। कंटेनर ने पहले डिवाइडर तोड़ा और फिर दूसरी लेन में जाकर पलट गया। उसी समय बाइक से जा रहा एक परिवार इसकी चपेट में आ गया। बाइक पर नर्मदापुरम निवासी इलेक्ट्रिशियन विकास झरबड़े अपनी पत्नी मीनाक्षी झरबड़े और करीब छह साल के बेटे देवांश के साथ बैतूल जिले के मोरखेड़ा गांव में रिश्तेदार के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
ये भी पढ़ें- Indore RangPanchami 2026: खत्म हुई पारंपरिक इंदौर की गेर, खूब खेला लोगों ने रंग; महापौर सहित टीम जुटी सफाई में
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान बच्चा बाइक से दूर जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोट आई। लेकिन विकास और उनकी पत्नी कंटेनर के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक विकास की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना में मीनाक्षी को अंदरूनी चोटें आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं बेटे को हल्की चोट लगी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि कंटेनर कैसे अनियंत्रित हुआ, इसकी जांच की जा रही है। परिवार के एक रिश्तेदार योगिता ने बताया कि विकास अपने परिवार के साथ नर्मदापुरम से बैतूल के मोरखेड़ा गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुखद हादसा हो गया।

कंटेनर के नीचे दबी बाइक

कंटेनर के नीचे दबी बाइक

कमेंट
कमेंट X