सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: Tragic road accident in Betul: High speed car collides with crane, three youths killed

Betul News: सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इटारसी रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई।
 

Betul News: Tragic road accident in Betul: High speed car collides with crane, three youths killed
क्रेन से टकराई कार, हादसे में तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

विस्तार

जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोतवाली थाना क्षेत्र के इटारसी रोड स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास तड़के लगभग 3 बजे एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में पांच युवक सवार थे, जो शहर के एक ढाबे से खाना खाकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन तेज गति में था और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसी दौरान कार सड़क के दाहिने हिस्से में खड़ी क्रेन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे युवक बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार के दरवाजे और शीशे तोड़कर युवकों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: Cyber Fraud: फर्जी कंपनी बनाकर 23 करोड़ से ज्यादा की ठगी, दो गिरफ्तार; म्यूल खातों से देशभर में ट्रांजेक्शन

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ऋतिक सोलंकी (30 वर्ष), विनय प्रजापति (21 वर्ष) और अभय ठाकुर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य घायल युवकों का उपचार जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के सटीक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

एसडीओपी सुनील लाटा का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसमें ये सामने आया है कि इटारसी रोड से ये गाड़ी आ रही थी और राइट साइड में खड़ी क्रेन से टकरा गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed