Betul News: बैतूल में भीषण सड़क हादसा, महिला आरक्षक मोनिका साहू की मौत, दो बेटियां गंभीर घायल
बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर खैरवानी गांव के पास कार पलटने से महिला आरक्षक मोनिका साहू की मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर घायल हो गईं। ट्रक को साइड देने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को नागपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
बैतूल-छिंदवाड़ा हाईवे पर खैरवानी गांव के पास कार पलटने से महिला आरक्षक मोनिका साहू की मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर घायल हो गईं। ट्रक को साइड देने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को नागपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैतूल-छिंदवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर खैरवानी गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें महिला आरक्षक मोनिका साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक मोनिका साहू अपनी दोनों बेटियों के साथ कार से यात्रा कर रही थीं। बताया जा रहा है कि वे किसी निजी कार्य से जा रही थीं। इसी दौरान खैरवानी गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक को साइड देने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- दमोह में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या, कई बार रौंदने के दावों ने बढ़ाया साजिश का शक
घटना होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। महिला आरक्षक मोनिका साहू की हालत बेहद गंभीर थी और जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं उनकी दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल मिलीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मुलताई अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि मोनिका साहू पुलिस विभाग में कोर्ट मुंशी के पद पर पदस्थ थीं और अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के कारण विभाग में पहचान रखती थीं। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल बन गया। कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटना पर दुख व्यक्त किया है।
फिलहाल मुलताई थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

कमेंट
कमेंट X