सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: Villagers, upset over the CC road and water problem, blocked traffic for hours.

MP: सीसी रोड और पानी की मांग पर भड़के ग्रामीण, बैतूल-अमरावती हाईवे कर दिया जाम; जमकर हुई नारेबाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बैतूल के विजय ग्राम में ग्रामीणों ने सीसी रोड और पेयजल समस्या को लेकर चक्काजाम किया। विरोध के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Betul News: Villagers, upset over the CC road and water problem, blocked traffic for hours.
ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बैतूल जिले के भैंसदेही विकासखंड अंतर्गत विजय ग्राम पंचायत के नीमढाना गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी से नाराज ग्रामीणों ने बैतूल–अमरावती स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस विरोध के कारण हाईवे पर यातायात कई घंटों तक पूरी तरह ठप रहा।

Trending Videos


ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सीसी रोड का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे खासकर बारिश के मौसम में आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा पेयजल संकट भी लगातार बना हुआ है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पढ़ें: नवोदय स्कूल एडमिशन में EWS पर सवाल, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब; जानें

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समझाइश दी। पुलिस की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सीसी रोड निर्माण और पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कर दिया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed