{"_id":"698e177b04a226c45e047bf4","slug":"betul-police-arrests-accused-of-online-fraud-of-rs-193-crore-betul-news-c-1-1-noi1386-3946343-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: 1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: 1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
सार
बैतूल में “रोबोट्रेड” एप के जरिए 1.93 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के मुख्य आरोपी मिलन राठौर को पुलिस ने एक वर्ष बाद गिरफ्तार किया। 10 हजार का इनामी आरोपी फरार था। पुलिस ने रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की।
ऑनलाइन ठगी मामले में इनामी आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में अहम सफलता हासिल की है। करीब एक वर्ष से फरार चल रहे और 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 1 करोड़ 93 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है।
बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी व एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपये की ठगी का आरोप है और वह पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था।
थाना बैतूल बाजार में 9 फरवरी 2025 को भग्गूढाना गंज निवासी कुलदीप राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिलन राठौर, पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू और देवकृष्ण साहू ने “रोबोट्रेड” नामक ऑनलाइन एप के जरिए निवेश का झांसा देकर उनसे 1 करोड़ 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ये भी पढ़ें- विश्व रेडियो दिवस: आकाशवाणी और विविध भारत के बाद एफएम रेडियो लाया क्रांति, आज भी करोड़ों दिलों पर करता है राज
जांच के दौरान मुख्य आरोपी मिलन राठौर फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 9 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे पुनः न्यायालय में पेश कर जिला जेल बैतूल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को साइबर ठगी मामलों में त्वरित कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान ऑनलाइन निवेश योजना या अधिक लाभ के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X