MP: अपहरण किया, मारा-पीटा फिर जबरन पिलाई पेशाब, मध्य प्रदेश से सामने आया दलित युवक के साथ बर्बरता का मामला
Bhind Crime: भिंड में तीन युवकों पर दलित ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। दो आरोपी पकड़े गए, एक फरार है। कलेक्टर और एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जांच में तेजी के निर्देश दिए।
विस्तार
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दलित युवक के साथ अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने एक दलित ड्राइवर को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, शराब पिलाई और जबरन पेशाब पिलाने की घृणित हरकत की। पीड़ित को गंभीर हालत में मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा और एडिशनल एसपी संजीव पाठक अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
ग्वालियर से अपहरण कर भिंड लाया गया पीड़ित
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था। कुछ दिन पहले उसने काम छोड़ दिया था और ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित अपने ससुराल में रहने लगा था। सोमवार रात सोनू बरुआ, दतावली निवासी आलोक पाठक और भिंड का छोटू ओझा ग्वालियर पहुंचे और उसे जबरन कार में बैठाकर सुरपुरा गांव ले आए।
गांव में की मारपीट और दी अमानवीय यातना
पीड़ित के अनुसार, तीनों ने सुरपुरा पहुंचते ही उसकी बेरहमी से पिटाई की, उसे जबरन शराब पिलाई और फिर पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने किसी तरह फोन कर अपने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- Ujjain News: लक्ष्मी पूजन के बाद कब उठाएं पटिया-पूजन सामग्री, जानें दुकान खोलने और गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त
दो आरोपी हिरासत में, एक की तलाश जारी
एडिशनल एसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोनू बरुआ और आलोक पाठक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि छोटू ओझा की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि जबरन पेशाब पिलाने के आरोप की जांच मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर की जाएगी।
कलेक्टर ने दिए जांच में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित और उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को सभी जरूरी जांच समय पर कराने और पीड़ित को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- MP AQI: मध्य प्रदेश में दीपावली पर पटाखों से दमघोंटू हुई हवा, प्रदेश में इंदौर-ग्वालियर का AQI रहा सबसे ज्यादा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X