सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind News: Teacher arrested for molesting girl students by showing them videos

Bhind News: छात्राओं को वीडियो दिखाकर छेड़खानी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 Oct 2025 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार

शिक्षक क्लास में अश्लील वीडियो दिखाता था और आपत्तिजनक हरकतें करता था।छात्राओं ने डर के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया। कई दिन स्कूल न जाने पर परिजनों को संदेह हुआ तो छात्राओं से पूछताछ की। तब पूरा मामला सामने आया। 

Bhind News: Teacher arrested for molesting girl students by showing them videos
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को छात्राओं को कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखाने और उन्हें गलत तरीके से छूने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शिक्षक पर ये आरोप छात्राओं के अभिभावकों ने लगाए।

Trending Videos


पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक का नाम रामेंद्र सिंह कुशवाहा है, जो भिंड के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ था। तीन छात्राओं ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शिक्षक क्लास में उन्हें अश्लील वीडियो दिखाता था और आपत्तिजनक हरकतें करता था। जब छात्राओं ने विरोध किया तो शिक्षक ने उन्हें धमकाया और किसी को कुछ बताने से मना किया। छात्राओं ने डर के कारण स्कूल जाना बंद कर दिया। कई दिन स्कूल न जाने पर परिजनों को संदेह हुआ तो छात्राओं से पूछताछ की। तब पूरा मामला सामने आया। अभिभावक पहले स्कूल प्रिंसिपल के पास पहुंचे, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सांची, अमूल, नोवा के नाम पर हो रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा, 600 लीटर नकली घी जब्त

देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई है और पुलिस टीम ने स्कूल पहुंचकर स्टाफ और प्रबंधन से भी पूछताछ की है। इस बीच जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed