सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   bhind nh 719 road widening protest saints road nahi to toll nahi baretha toll plaza

Bhind: ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’, NH-719 के चौड़ीकरण की मांग पर संत समाज का बड़ा आंदोलन, दिया धरना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड में NH-719 मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर संत समाज ने बरेठा टोल प्लाजा पर ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ आंदोलन शुरू कर दिया है। संत समाज और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हाईवे काफी संकरा है और यहां लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

bhind nh 719 road widening protest saints road nahi to toll nahi baretha toll plaza
धरना देते संत समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिंड में NH-719 मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर संत समाज ने बरेठा टोल प्लाजा पर ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ आंदोलन शुरू कर दिया है। संत समाज और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग काफी संकरा है। इसी वजह से यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। लंबे समय से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग की जा रही है।
Trending Videos


पहले भी किया गया था आंदोलन

बताया गया है कि इससे पहले संत समाज ने भिंड के खंडा रोड पर अखंड आंदोलन किया था। उस समय मंत्री राकेश शुक्ला ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर आश्वासन दिया था। इसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब तक NH-719 मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी कारण संत समाज में नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेठा टोल प्लाजा पर फिर शुरू हुआ आंदोलन

इसी नाराजगी के चलते संत समाज ने एक बार फिर बरेठा टोल प्लाजा पर ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों की मांग है कि जब तक NH-719 मार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया जाता, तब तक टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद की जाए। आंदोलन में बड़ी संख्या में संत समाज के लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात

साधु-संतों का दावा- मौत का हाईवे बन चुका है मार्ग

धरने पर बैठे साधु-संतों का कहना है कि भिंड-इटावा हाईवे 719 अब मौत का हाईवे बन चुका है। यहां लगभग हर दिन बड़े-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। उनका कहना है कि पिछले एक साल में इस हाईवे पर 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रोजाना कई गोवंश भी हादसों में मारे जा रहे हैं।

लगातार उठ रही है फोर लेन बनाने की मांग

साधु-संतों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अब इस हाईवे पर चलने में लोगों को डर लगने लगा है। लगातार हो रहे हादसों के कारण आसपास के इलाके के लोग भी डरे हुए हैं। यही वजह है कि पिछले दो साल से साधु-संत, स्थानीय प्रतिनिधि और आसपास के ग्रामीण इस नेशनल हाईवे को फोर लेन में बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार केंद्रीय मंत्री से लेकर अन्य नेताओं तक ने आश्वासन दिया, लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed