सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Relief from rain, though the monsoon remains elusive; heavy downpours in Bhopal and Ujjain, while

MP Weather: बारिश से मिली राहत, मानसून अब भी लापता, भोपाल-उज्जैन में झमाझम, प्रदेश में जून की बारिश 44% कम

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 20 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और धार समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का दौर रहा। उज्जैन में 2.4 इंच और भोपाल में 1.3 इंच बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। हालांकि प्रदेश में मानसून अब भी नहीं पहुंचा है और जून में अब तक सामान्य से 44% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मानसून के 25 जून के आसपास प्रवेश करने की संभावना जताई है।

MP Weather: Relief from rain, though the monsoon remains elusive; heavy downpours in Bhopal and Ujjain, while
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में शनिवार को कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, ग्वालियर और श्योपुर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उज्जैन में सबसे ज्यादा 2.4 इंच और भोपाल में करीब 1.3 इंच बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बावजूद प्रदेश में मानसून की दस्तक अब तक नहीं हुई है और सामान्य से काफी कम पानी गिरा है। उज्जैन में लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। भोपाल और इंदौर में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। धार के पीथमपुर सहित कई क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई।


तापमान में गिरावट आई
बारिश और बादलों के असर से दिन के तापमान में गिरावट आई। धार में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिवपुरी में 34 डिग्री, शाजापुर और राजगढ़ में 35 डिग्री तथा पचमढ़ी में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 33.4 डिग्री, इंदौर 35.2 डिग्री, उज्जैन 35 डिग्री, ग्वालियर 39.6 डिग्री और जबलपुर 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाओं ने भी असर दिखाया। शिवपुरी में सबसे अधिक 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। भोपाल, ग्वालियर और अशोकनगर में 43 किलोमीटर प्रतिघंटा, रीवा और खजुराहो में 41 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जून तक मानसून आने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश में सामान्य समय से 8 से 10 दिन देरी से पहुंच सकता है। प्रदेश में आमतौर पर 15 जून तक मानसून प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार 20 जून तक इसकी दस्तक नहीं हुई। विभाग का अनुमान है कि यदि मानसून की रफ्तार बढ़ी तो 25 जून के आसपास प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन


जून में बारिश का बड़ा घाटा
मानसून की देरी का असर बारिश के आंकड़ों पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 44 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बारिश की कमी 65 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं पश्चिमी हिस्से में यह कमी 27 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रदेश के 55 में से 45 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसके विपरीत भोपाल उन चुनिंदा जिलों में शामिल है जहां औसत से 62 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में 32 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी,नकल रोकने प्रशासन अलर्ट,रेलवे ने बनाया हेल्प डेस्क

अगले 24 घंटे में इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने आगर-मालवा और सीहोर में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, सागर, दमोह और छतरपुर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, लेकिन किसानों और आम लोगों की नजरें अब मानसून की औपचारिक एंट्री पर टिकी हैं। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती-किसानी पर इसका असर और गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed