सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Concerns rise due to the monsoon's sluggish pace; the state faces a 39% rainfall deficit, with ale

MP Weather: मानसून की सुस्त चाल से बढ़ी चिंता, प्रदेश में 39% बारिश की कमी,39 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 19 Jun 2026 07:00 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब 25 जून तक होने के संकेत हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 फीसदी कम बारिश हुई है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। वहीं सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण आज 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
MP Weather: Concerns rise due to the monsoon's sluggish pace; the state faces a 39% rainfall deficit, with ale
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार इस बार धीमी पड़ गई है। आमतौर पर जून के मध्य तक प्रदेश में दस्तक देने वाला मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है और अब इसके 25 जून के आसपास प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। मानसून की देरी का असर बारिश के आंकड़ों पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



प्रदेश में 1 जून से 18 जून के बीच सामान्य से 39 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में प्रदेश में औसतन 46.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक केवल 28.4 मिमी वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश की स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है। अनूपपुर, बालाघाट, दमोह, मैहर, रीवा, शहडोल, टीकमगढ़, अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, दतिया, धार और खरगोन जैसे जिलों में आधा इंच बारिश भी दर्ज नहीं हुई है। हालांकि भोपाल, इंदौर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, सतना और सीधी समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक पानी गिरा है, लेकिन कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह मात्रा अभी खरीफ फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा सकती।
विज्ञापन



आज 39 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ समेत कई क्षेत्रों में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर शुरू, हर साल 60 पदों पर होगी नियुक्ति


कई जिलों में बदला मौसम, सिवनी में सबसे ज्यादा बारिश
गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि इंदौर के महू, धार के पीथमपुर और गुना में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, इंदौर में 36.9 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 38.7 डिग्री और ग्वालियर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं खजुराहो 41.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।



यह भी पढ़ें-कोई डिप्रेशन में, कोई टूटी उम्मीदों से जूझ रहा, छात्र बोले-आत्मविश्वास हुआ कम

साइक्लोनिक सिस्टम से बना बारिश का माहौल
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आसपास मौजूद तीन ट्रफ लाइनों के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है। इसी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed