फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: By-elections in Madhya Pradesh are becoming increasingly difficult for the BJP, losing two seats and

MP News: मध्य प्रदेश भाजपा के लिए मुश्किल होते जा रहे उपचुनाव, दो सीटें हारी, दो पर जीत का अंतर भी घटा

Thu, 06 Aug 2026 10:10 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 06 Aug 2026 10:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के चार विधानसभा उपचुनावों के नतीजों ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो सीटों पर हार और दो सीटों पर घटे जीत के अंतर ने पार्टी के लिए आगामी चुनावों से पहले चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
MP News: By-elections in Madhya Pradesh are becoming increasingly difficult for the BJP, losing two seats and
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में हाल के विधानसभा उपचुनावों के नतीजे भाजपा के लिए चिंता बढ़ाने वाले रहे हैं। पार्टी ने जहां दतिया और श्योपुर जिले की विजयपुर सीटें उपचुनाव में गंवा दीं, वहीं बुधनी और अमरवाड़ा में जीत तो मिली, लेकिन जीत का अंतर पहले की तुलना में काफी कम हो गया। इन परिणामों ने भाजपा के प्रदर्शन और चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा 7,742 वोटों से चुनाव हारे थे। इस बार उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा, लेकिन कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने उन्हें 6,016 वोटों से हरा दिया। इस बार मतदान 71.42 प्रतिशत रहा, जो 2023 के मुकाबले करीब 8 प्रतिशत कम था। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को करीब 15 प्रतिशत वोट मिलने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया। चार उपचुनावों के नतीजे बताते हैं कि भाजपा को सत्ता में होने के बावजूद पहले जैसी बढ़त नहीं मिल रही है। दो सीटों पर हार और दो सीटों पर जीत का अंतर कम होना पार्टी के लिए आने वाले चुनावों से पहले चेतावनी माना जा रहा है। कांग्रेस इन परिणामों को अपने पक्ष में बदलते जनाधार का संकेत बता रही है, जबकि भाजपा संगठन स्तर पर नतीजों की समीक्षा में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: विशेषज्ञ डॉक्टरों का 'अकाल',दो दर्जन संचालनालय में अफसरी झाड़ रहे,स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञों की भी कमी
विज्ञापन


20 माह पहले विजयपुर में भी लगा था झटका
नवंबर 2024 विजयपुर उपचुनाव में भी भाजपा को हार मिली थी। वर्ष 2023 में रामनिवास रावत कांग्रेस के टिकट पर 4,437 वोटों से जीते थे। लोकसभा चुनाव के समय रावत भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने उनको वन मंत्री बनाया। इसके बाद उपचुनाव में वे भाजपा के टिकट पर 7,364 वोटों से चुनाव हार गए। उनको भाजपा के ही पूर्व नेता मुकेश मल्होत्रा ने हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News:  दतिया उपचुनाव की जीत का 'इनाम', भाजपा के पूर्व नेता को कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव की दी जिम्मेदारी

बुधनी में जीत, लेकिन बढ़त घटी
बुधनी सीट पर भाजपा जीतने में सफल रही, लेकिन जीत का अंतर काफी कम हो गया। 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1,04,974 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के बाद उन्होंने बुधनी सीट छोड़ दी। उनके इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के रमाकांत भार्गव केवल 13,901 वोटों से जीत सके। यानी भाजपा की बढ़त करीब 91 हजार वोट घट गई। 

ये भी पढ़ें-  MP News: 'जन-विश्वास अभियान' कल से, हर शुक्रवार जनता के बीच जाएगी सरकार, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

अमरवाड़ा में भी कम हुआ जीत का अंतर
इसी तरह छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली, लेकिन यहां भी जीत का अंतर काफी घट गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कमलेश शाह ने 2023 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर 25,086 वोटों से जीता था। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनकी जीत का अंतर घटकर 3,027 वोट रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed