सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Jan Ashirwad Yatra Jan Ashirwad Yatra of Gwalior-Chambal division started from Bhind

Jan Ashirwad Yatra: ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा भिंड से शुरू, मेहगांव में जनसभा को संबोधित किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 10 Sep 2023 07:56 PM IST
सार

रविवार को भिंड जिले से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। कुछ स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कई जगह जेसीबी में चढ़कर लोगों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra Jan Ashirwad Yatra of Gwalior-Chambal division started from Bhind
जन आशीर्वाद यात्रा भिंड से शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय जनता पार्टी का देवदुर्लभ कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान के समान है। कार्यकर्ता ने ही बूथ जिताकर भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। इसलिए आपकी जिम्मेदारी बनती है कि मध्यप्रदेश में 200 से अधिक सीटें जिताकर पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। मेहगांव में फिर से कमल खिलाकर पार्टी का हाथ मजबूत करें। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा, मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मेहगांव, गोहद, अयामन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

Trending Videos


सभा को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री ओपीएस भदौरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य एवं सांसद संध्या राय ने भी संबोधित किया। इससे पहले भिंड जिले से यात्रा का प्रारंभ हुआ। स्थानीय लोगों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वहीं, देर रात लहार और भांडेर में भी जनसभाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज दुनिया की किस्मत का फैसला भारत करता है : मनोज तिवारी
दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने अपने चिर-परिचित गायकी वाले अंदाज में कहा कि लाल सिंह आर्य जी यहां की जनता आपको बहुत प्यार करती है और आपको उम्मीद से ज्यादा जनता का प्यार, विश्वास और मत मिलेगा। लाल सिंह भैया आप जितना मांगोगे उससे डबल मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा, लिख-लिख कर जो झूठ बताए, वही है कांग्रेस। भाजपा जो कहती है, वह करती भी है। भाजपा का कमाल है जो गरीबों को अनाज, भक्तों को महाकाल और अयोध्या धाम दे रहा है। यह वही कमल वाली पार्टी है, जिसने कश्मीर से अनुच्छेद-370 और 35 को हटाकर लाल चौक पर झंडा फहराया। पहले भारत की किस्मत का फैसला दुनिया करती थी, अब दुनिया की किस्मत का फैसला भारत करता है। इसका उदाहरण जी-20 में हम सभी देख चुके हैं। 

200 सीटों पर भाजपा को जिताकर बनाएं रिकॉर्ड : प्रभात झा
पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने कहा कि इस जन आशीर्वाद यात्रा में हम आपसे आशीर्वाद मांगने आए हैं और यह आशीर्वाद हम भाजपा के द्वारा किए गये काम के आधार पर आपसे मांग रहे हैं। आपके आशीर्वाद से प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनेगी और ये प्रदेश के लिए एक नया रिकॉर्ड होगा। जनता जनार्दन भगवान की तरह है। जनता और कार्यकर्ता के आशीर्वाद से ही भाजपा आज शिखर पर है। मध्यप्रदेश विधानसभा में फिर आपको रिकॉर्ड बनाकर भाजपा को जिताना है। रिकॉर्ड बनाने का काम आपको करना है। चुनाव में प्रत्याशी नहीं हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। आपके समर्पण और मेहनत से 200 सीटों पर भाजपा का कमल फिर खिलेगा। 

आपका निशान कमल निशान, आपकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी : डॉ. नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ला[ली बहना योजना शुरू की गई है। हर महीने बहनों के खातों में पैसे डाले जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह राशि बढ़कर साल में 36 हजार रुपये हो जाएगी। आपको 100 रुपये रोजाना के हिसाब से मिलने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कमल की फुलवारी है, यह हमेशा याद रखना जो कहती है वो करती भी है। भाजपा ही है जो बेटी के जन्म, पढ़ाई और शादी के लिए पैसा देती है, मदद करती है, बुजुर्गों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करती है। बहनों को नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देती है। लाडली बहनों को हाथ खर्च के लिए साल का 36 हजार रुपये तक देने की सोच रखती है। 

उन्होंने कहा कि भूल से भी किसी के बहकावे में आकर कांग्रेस को वोट मत दे देना, नहीं तो ध्यान है कि केवल 15 महीने के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी तो उसने सबसे पहले संबल योजना, बुजुर्ग तीर्थ दर्शन योजना और पेंशन बंद करके सबसे गरीबों के हक पर डाका मारा था। हमेशा याद रखना आपका निशान कमल निशान, आपकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।

गोहद के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा : लाल सिंह आर्य
गोहद से पार्टी प्रत्याशी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश, प्रदेश और गोहद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। मेरे बारे में गलत बातें प्रसारित की जाती हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है। यही कांग्रेस का मूल चरित्र है। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि अब जनता के साथ ठगी नहीं होगी। गोहद के विकास और आपके सम्मान के लिए में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मूलमंत्र : ओपीएस भदौरिया
मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि आज भाजपा ही वह पार्टी है, जिसकी सरकार ने क्षेत्र में विकास कार्यों को किया है। भाजपा ने सड़कों की स्थिति को बेहतर किया है, शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सीएम राइस जैसे स्कूल खोले हैं। किसान सम्मन निधि हो या किसान कर्ज माफी भाजपा इसके लिए हमेशा आगे आई है। भाजपा जो कहती है वह करती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।

यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा को भी अपार जनसमर्थन मिल रहा है। रोड शो, सभाओं में भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। पूरा यात्रा मार्ग और सभा स्थल इस तरह के नारों से गूंज रहे हैं। सरकार द्वारा कराए गए जनहितैषी कार्यों को लेकर जनता प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त कर रही है। रविवार को भिंड से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है। कुछ स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। कई जगह जेसीबी में चढ़कर लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा की भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया।

अमायन तिराहे पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जेसीबी पर सवार होकर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने इस बार फिर भाजपा सरकार के नारे लगाए। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व यात्रा प्रभारी रणवीर रावत, सह प्रभारी मुकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, नाथू सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता बृजगोपाल लोया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य बृजराज सिंह, अजय सिंह, केपीएस भदोरिया, अनिल राजौरिया, ममता भदौरिया और अशोक भारद्वाज सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed