सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   SDM's vehicle hit by sand mafia, he had come to take action against illegal sand transportation

Bhind News: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने SDM पर हमला, गाड़ी को रेत माफिया ने मारी टक्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड के मिहोना बायपास पर अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंचे एसडीएम विजय सिंह यादव की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालकों पर केस दर्ज किया। 

SDM's vehicle hit by sand mafia, he had come to take action against illegal sand transportation
भिंड में एसडीएम के वाहन को रेत माफिया ने टक्कर मार दी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भिंड में सोमवार को मिहोना बायपास पर एसडीएम की गाड़ी को रेत माफिया के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। एसडीएम विजय सिंह यादव अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। एसडीएम की गाड़ी को आगे से नुकसान हुआ है।पुलिस ने मौके से रेत से भरी दो ट्रॉलियां जब्त की हैं।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक लहार एसडीएम विजय सिंह यादव को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। वे सुबह करीब 10.30 बजे मिहोना बायपास पहुंचे। वहां रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बिना रॉयल्टी और ओवरलोड मिलीं। एसडीएम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक ड्राइवर ने कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर एसडीएम की गाड़ी में ट्रैक्टर घुसा दिया। टक्कर से अफसर की गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दो बेटियों की मां प्रतिभा सिंह बनीं जिले की पहली महिला नेशनल शूटर, रचा इतिहास

घटना के बाद एसडीएम ने फौरन मिहोना थाना प्रभारी को फोन कर फोर्स बुलवाई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और थाने में खड़ा करवाया। पुलिस ने ड्राइवरों के खिलाफ अवैध रेत परिवहन, ओवरलोडिंग और शासकीय वाहन को क्षतिग्रस्त करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।एसडीएम विजय सिंह यादव ने कहा अवैध रेत परिवहन में लगे वाहन तेज गति और ओवरलोड के कारण आमजन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बता दें कि जनवरी 2025 की रात तत्कालीन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर उमरी थाना क्षेत्र में रेत माफिया ने हमला करने का प्रयास किया था।कलेक्टर गुरुवार देर रात कटरा रेत खदान के निरीक्षण के लिए निजी वाहन से निकले थे। इस दौरान उन्होंने अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और उसे जब्त कर उमरी खदान में खड़ा कराने के निर्देश दिए। इसी बीच रेत माफिया के लोग मौके पर पहुंच गए और कलेक्टर को घेरकर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा में तैनात कर्मियों की सतर्कता से स्थिति संभली और हवाई फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं 17 मई 2025 को तत्कालीन खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ पर हमला किया गया। खनिज निरीक्षक मीरा कॉलोनी स्थित किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। शाम करीब 5 बजे एक युवक खिड़की से घर में घुसने लगा। विरोध करने पर युवक ने निरीक्षक पर हमला कर दिया। इस मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed