सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   LPG Crisis: Black marketing of LPG, more than 15 cylinders seized from a house, plans were underway to sell a

LPG Crisis: एलपीजी की कालाबाजारी,घर से 15 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 900 का सिलिंडर 1500 में बेचने की थी तैयारी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 12 Mar 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गांधी नगर इलाके में एक घर से 15 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों के मुताबिक 900 रुपये का सिलेंडर 1500 रुपये में बेचने की तैयारी थी। मामले में दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

LPG Crisis: Black marketing of LPG, more than 15 cylinders seized from a house, plans were underway to sell a
सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम ने गांधी नगर इलाके में एक घर पर छापा मारकर 15 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार यह सिलेंडर अवैध तरीके से जमा कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 900 रुपये में मिलने वाले घरेलू सिलेंडर को 1500 रुपये तक में बेचने की कोशिश की जा रही थी।
Trending Videos



दोषियों पर दर्ज होगा मामला
प्रशासन ने मौके से बरामद सभी सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने अवैध रूप से सिलेंडर जमा कर रखे थे, उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या अवैध बिक्री की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, पुलिसकर्मी भी लगे,कमर्शियल सिलिंडर 2700 रुपए में देने का दवा


गैस सप्लाई पर प्रशासन की नजर
कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग रोकने के लिए जांच दल गठित किए गए हैं, जो गैस एजेंसियों और बाजार पर लगातार नजर रख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-सीजन में पहली बार 40 डिग्री पहुंचा पारा, राज्य के कई शहरों में सामान्य से 5-7 डिग्री ज्यादा तापमान

 हेल्पलाइन नंबर भी जारी
एलपीजी से जुड़ी शिकायतों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
भारत गैस: 1800-22-4344
इंडेन गैस: 1800-2333-555
एचपी गैस: 1800-2333-555

कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई अस्थायी रूप से सीमित
र्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों के चलते एलपीजी की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने राजधानी में सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) की ओर से जारी आदेश के अनुसार फिलहाल एलपीजी गैस की सप्लाई और वितरण को प्राथमिकता के आधार पर केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सुनिश्चित किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत होटल, मॉल, बैंक्वेट हॉल, फैक्ट्री और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई अस्थायी रूप से सीमित की जा सकती है, जबकि अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को इससे छूट दी गई है।

 गैस एजेंसियों पर रहेगी सख्त निगरानी
घरेलू गैस सिलेंडरों का सही तरीके से वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई है। यह टीम गैस एजेंसियों की लगातार निगरानी करेगी और घरेलू गैस के अवैध ट्रांसफर या व्यावसायिक उपयोग की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed