सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Poging om Ambedkar se foto te verbrand, FIR ingedien na Bhim-leërbeleëring

Bhind News: अंबेडकर का फोटो जलाने के प्रयास, भीम आर्मी के घेराव के बाद FIR

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड में फेसबुक लाइव पर बाबा साहेब अंबेडकर के छायाचित्र को जलाने के प्रयास का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। भीम आर्मी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई हुई। एफआईआर के विरोध में सवर्ण समाज भी सक्रिय हो गया है, जिससे जिले में तनाव बढ़ गया है। 

Poging om Ambedkar se foto te verbrand, FIR ingedien na Bhim-leërbeleëring
भिंड में अंबडेकर को लेकर बढ़ता जा रहा विवाद
विज्ञापन

विस्तार

भिंड जिले में मनुस्मृति और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर विवाद गहरा गया है। यहां फेसबुक लाइव पर अंबेडकर के छायाचित्र को जलाने के प्रयास का वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भीम आर्मी के प्रदर्शन और थाने के घेराव के बाद हुई है।मामले में सवर्ण समाज ने भी विरोध शुरू कर दिया है, जिससे जिले में तनाव की स्थिति बन गई है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार फरियादी बलवीर बौद्ध निवासी हरसिंहपुरा थाना मेहगांव ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 27 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने मित्र जितेंद्र कौशल, सुनील कुशवाह और देशराज धारिया के साथ सब्जी मंडी भिंड गया था। इसी दौरान उसने फेसबुक पर Vineet Sharma Bunty नाम की आईडी से एक लाइव वीडियो देखा। फरियादी के मुताबिक वीडियो में “भीमराव सकपाल का पुतला जलाया, जिला भिंड जय श्री राम” शीर्षक के साथ बाबा साहेब के छायाचित्र को जलाने का प्रयास किया जा रहा था। आरोप है कि यह पोस्ट जातिगत वैमनस्य और घृणा फैलाने के उद्देश्य से की गई, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हुईं।पुलिस ने आरोपी विनीत शर्मा उर्फ बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'हिंदू समाज बसंत पंचमी पर अखंड पूजा के लिए कटिबद्ध', संगठन के नेताओं ने भरी हुंकार

एफआईआर दर्ज होने के बाद सवर्ण समाज के नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि भगवान राम और धार्मिक ग्रंथों के अपमान से जुड़ी घटनाओं पर पुलिस समान रूप से कार्रवाई नहीं कर रही है। समाज के पदाधिकारियों ने थाने के घेराव और आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन व्यापक होगा। शिवपुरी जिले के खनियाधाना में मनुस्मृति जलाए जाने की घटना के बाद से ही भिंड में सवर्ण समाज में आक्रोश है।इसी क्रम में यह नया विवाद सामने आया है, जिसके बाद जिले का माहौल संवेदनशील हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed