{"_id":"6a28fc3a79c1c693f00632ec","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-after-same-sex-marriage-with-a-minor-police-investigating-bhind-news-c-1-1-noi1227-4378440-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: समलैंगिक विवाह के बाद नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने क्या आरोप लगाए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: समलैंगिक विवाह के बाद नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने क्या आरोप लगाए?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: भिन्ड ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
भिंड के लहार में 17 वर्षीय किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने 26 वर्षीय मीटर रीडर पर प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक कृत्य के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक के साथ पत्नी को तरह रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भिंड जिले के लहार क्षेत्र में एक नाबालिग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय किशोर का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मामले में परिजनों ने 26 वर्षीय मीटर रीडर पर प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक कृत्य के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय रवि जाटव बिजली कंपनी में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत है। करीब चार-पांच महीने पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से 17 वर्षीय किशोर से हुई थी। बताया जाता है कि किशोर पिछले कुछ वर्षों से लड़कियों की तरह रहन-सहन और पहनावे को पसंद करता था। सोशल मीडिया पर हुई पहचान धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ने अप्रैल माह में वैष्णो देवी की यात्रा की थी। वहां से लौटते समय ग्वालियर स्थित शीतला माता मंदिर में कथित रूप से विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों उत्तर प्रदेश के उन्नाव भी गए थे। रवि का कहना है कि वहां उनकी मुलाकात किन्नर समुदाय के कुछ लोगों से हुई थी, जिन्होंने किशोर का जेंडर परिवर्तन कराने की बात कही थी। हालांकि किशोर वापस रवि के साथ लौट आया था।
जानकारी के मुताबिक दोनों बाद में लहार के जेल रोड स्थित मकान में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। मृतक के परिवार की स्थिति भी चुनौतीपूर्ण रही है। पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और अलग रहने लगी थी। किशोर और उसका छोटा भाई दादा-दादी के साथ रहते थे। कुछ समय से किशोर अपने मकान में अकेला रह रहा था।
पढ़ें: नकली खाद से भरा ट्रक जब्त, 376 बोरियां बरामद; खाद संकट के बीच किसानों में बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि 30 मई को रवि अपने माता-पिता के साथ गांव चला गया था। 1 जून को लौटने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद किशोर ने रवि को अपना सामान देकर जाने के लिए कह दिया। रवि के अनुसार इसके बाद किशोर का मोबाइल फोन बंद आने लगा।
3 जून को अनहोनी की आशंका होने पर रवि किशोर के घर पहुंचा। वहां उसने मृतक के छोटे भाई को बुलाया और कमरे की कुंडी खुलवाई। कमरे के भीतर किशोर का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।
मृतक के भाई ने रवि पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि रवि ने कमरे में प्रवेश करने से पहले ही फांसी लगाए जाने की बात कह दी थी। साथ ही मोबाइल का डेटा डिलीट करने और सिम कार्ड तोड़ने का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की गई और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।
लहार थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों और घटनाक्रम के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और जिम्मेदारियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कमेंट
कमेंट X