Bhopal Crime: जिलाबदर के दौरान भोपाल पहुंचा यासीन मलिक, गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट का केस है दर्ज
कोहेफिजा में रिगालिया हाइट्स अपार्टमेंट में बच्चों के विवाद के बाद बदमाश यासीन मलिक अपने साथियों के साथ पहुंचा और महिलाओं से मारपीट कर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बलवा, मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कोहेफिजा पुलिस ने बदमाश यासीन मलिक के खिलाफ तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले उसे जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर भोपाल आने पर गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचने के बाद अब उसके खिलाफ गाड़ियों में तोड़फोड़, मारपीट और बलवा का एक और मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, रिगालिया हाइट्स अपार्टमेंट निवासी 47 वर्षीय फरीदा शेख ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके पति खेती-किसानी और प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इसी अपार्टमेंट में यासीन मलिक की बहन फरहा भी रहती है। बताया गया कि 20 मई को फरीदा और फरहा के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला बड़ों तक पहुंच गया और कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान फरहा ने अपने भाई यासीन मलिक को मौके पर बुला लिया।
पढ़ें: पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी बदमाश, कई किलोमीटर पीछा कर किया गिरफ्तार
आरोप है कि यासीन अपने कुछ साथियों के साथ अपार्टमेंट पहुंचा और फरीदा के परिवार को धमकाने लगा। विरोध करने पर यासीन, उसकी बहन और साथियों ने फरीदा, उनकी बहन और बेटी के साथ मारपीट की। घटना अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई। इस दौरान आरोपियों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने पर कोहेफिजा पुलिस ने यासीन मलिक और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में भी यासीन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल वह जेल में बंद है।

कमेंट
कमेंट X