{"_id":"6a19147d728b0139c104c577","slug":"bhopal-drug-smuggling-case-stf-action-dobra-patel-cit-madhya-pradesh-news-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान से मिला नशीले कफ सिरप का जखीरा, हजारों बोतल जब्त; खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान से मिला नशीले कफ सिरप का जखीरा, हजारों बोतल जब्त; खुलेगा राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सूने मकान से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया है। डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एसटीएफ अब मकान मालिक और तस्करों के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
कफ सिरप। सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के एक कवर्ड कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी आधी रात एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सूने मकान में धावा बोल दिया। एसटीएफ ने मकान में सर्चिंग की तो वहां भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप का जखीरा बरामद हुआ है। मकान को अपने कब्जे में लेकर सीरप की गिनती के साथ उसके जब्ती की कार्रवाई एसटीएफ ने कर ली है।
एसटीएफ अब मकान मालिक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आधी रात कवर्ड कॉलोनी में हुई इस वारदात के बाद से वहां हड़कंप मचा हुआ है। कॉलोनी में रहने वाले लोग भी एसटीएफ को मकान मालिक के संबंध में अनभिज्ञता जताते हुए कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे हैं। एसटीएफ जल्दी ही नसे के सौदागरों को लेकर बड़ा खुलासा कर सकती है।
नशीले कफ सिरप के कार्टन और बोतलें मिलीं
जानकारी के अनुसार गांधीनगर इलाके में ग्राम डोबरा में डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद तस्करों के संबंध में भनक लगने के बाद एसटीएफ ने रात 12 बजे धावा बोला। एसटीएफ की कार्रवाई रात करीब चार बजे तक चलती रहीं। मकान के दो कमरों में भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप के कार्टन और बोतलें मिलीं हैं। एसटीएफ ने मौके से कफ सिरप के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
भोपाल को बना रखा था गोदाम
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि डोबरा गांव में एक ममकान में अवैध नशीले सिरप का गोदाम बनाकर रखा गया है। देर रात इस मकान के बाहर बड़े वाहर आकर रुकते हैं और लोडिंग-अनलोडिंग की जाती है। इसके बाद मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूचना पुख्ता होने के बाद बीती देर रात कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें- MP: बांधवगढ़ में रहस्यमयी तरीके से बाघ की हुई मौत, रिपोर्ट में हुए ये बड़े खुलासे? वन विभाग पर उठे सवाल
थाना पुलिस को भनक नहीं, एक व्यक्ति हिरासत में
एसटीएफ ने कार्रवाई को इतनी गोपनीयता ये किया कि गांधी नगर थाना पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी। एसटीएफ की कार्रवाई जब चल रही थी, तभी एक व्यक्ति वहां पहुंच गया। एसटीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया है। एसटीएफ अब उसी व्यक्ति से पूछताछ कर इस नशीले कफ सिरप के मास्टरमाइंड और तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसटीएफ की हिरासत में आए व्यक्ति ने बताया कि उक्त मकान किसी मालवीय का है, लेकिन मेरे पास उसका नंबर नहीं है। एसटीएफ दिन में अब कॉलोनी के लोगों के जरिए मकान मालिक से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि एसटीएफ नशीले कफ सिरप के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन को भी खंगालना शुरू कर दी है।