सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bhopal: भोपाल के रेस्टोरेंट में आग की लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंचीं; बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Dinesh Sharma Updated Sun, 07 Jun 2026 11:19 AM IST
सार

भोपाल के लालघाटी स्थित मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इमारत में संचालित छह रेस्टोरेंट इसकी चपेट में आ गए। सुबह धुआं दिखने के बाद आग तेजी से पहली से दूसरी मंजिल तक फैल गई। फायर ब्रिगेड की आठ दमकलें और तीन वाटर टैंकर आग बुझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
Bhopal Fire News: Massive Blaze Erupts at Restaurant Complex in Lalghati Rescue Operations Continue
भोपाल के होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रेस्टोरेंट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेस्टोरेंट से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग फैलने लगी, जिसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं।

समय रहते पहुंची दमकल, टला बड़ा हादसा
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आग आसपास के हिस्सों में नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें- घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या, खेत से उठाकर सड़क पर फेंक दिए शव
 
Bhopal Fire News: Massive Blaze Erupts at Restaurant Complex in Lalghati Rescue Operations Continue
आग बुझने के बाद होटल की हालत - फोटो : अमर उजाला
दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी
आग की सूचना मिलते ही भोपाल का फायर ब्रिगेड अमला अलर्ट मोड पर आ गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए फतेहगढ़ और भेड़ाघाट सहित शहर के विभिन्न स्टेशनों से 3 वाटर टैंकरों सहित कुल 8 दमकल वाहनों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। भोजनालय के भीतर धुएं का गुबार और तपन इतनी ज्यादा थी कि दमकलकर्मियों को अंदर प्रवेश करने के लिए इमारत की दीवार तक तोडऩी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका, जिसके बाद घंटों तक कूलिंग का काम चलता रहा।

लाखों का सामान जलकर राख
आग की चपेट में आने से रेस्टोरेंट के अंदर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

 
Trending Videos
Bhopal Fire News: Massive Blaze Erupts at Restaurant Complex in Lalghati Rescue Operations Continue
भोपाल की वो होटल, जिसकी इमारत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें- कूनो में एक और झटका: भारत में जन्मी मादा चीता KGP-11 की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; संख्या घटकर 49

समय रहते टाला सिलेंडर ब्लास्ट का खतरा
आग की घटना में सबसे डरावना पहलू किचन में रखे कमर्शियल गैस सिलेंडर थे। अगर आग इन तक पहुंच जाती, तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता था जो आसपास के रिहायशी इलाके को भी चपेट में ले लेता। लेकिन जांबाज दमकलकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर समय रहते 4 कमर्शियल सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhopal Fire News: Massive Blaze Erupts at Restaurant Complex in Lalghati Rescue Operations Continue
आग बुझने के बाद होटल की हालत - फोटो : अमर उजाला
जनहानि नहीं, जांच जारी
राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, वहीं आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।

सुरक्षा मानकों पर उठते सवाल
शुरुआती जांच के अनुसार, आग भोजनालय के ग्राउंड फ्लोर स्थित किचन से शुरू होकर ऊपरी मंजिल तक फैली। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग और स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या भोजनालय में पर्याप्त फायर फाइटिंग सिस्टम और आपातकालीन निकास मौजूद थे या नहीं।

तीन मंजिला इमारत में आधा दर्जन रेस्टोरेंट हैं
लालघाटी क्षेत्र में स्थित जिस इमारत के भोज इन रेस्टोरेंट में लाग लगी है, उस इमारत में छह रेस्टोरेंट व कई दुकानें हैं। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। आग रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई तथा जल्द ही दूसरी मंजिलों तक जा पहुंची। जिस रेस्टोरेंट में आग लगी है वह अनूप रिजवानी नाम के व्यवसायी का है। प्राथमिक तौर पर इसका कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कोई नहीं था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed