{"_id":"6a5527ed1451e5ea750296c3","slug":"bhopal-in-a-few-minutes-miscreants-sitting-in-an-auto-stole-jewellery-worth-rs-8-lakh-from-elderly-man-s-bag-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: ऑटो में बैठे बदमाशों ने चंद मिनटों में बुजुर्ग के बैग से उड़ाए आठ लाख के जेवर, चालक पर भी शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: ऑटो में बैठे बदमाशों ने चंद मिनटों में बुजुर्ग के बैग से उड़ाए आठ लाख के जेवर, चालक पर भी शक
Mon, 13 Jul 2026 11:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:31 PM IST
सार
भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रहे 71 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी मोतीलाल पटेल के बैग से तीन बदमाश करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। बुजुर्ग ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के बागसेवनिया इलाके में सफर के दौरान एक बुजुर्ग के साथ सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ऑटो में सवारी बनकर बैठे तीन शातिर बदमाशों ने चंद मिनटों में एक बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया और उनके बैग से करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरातों से भरा डिब्बा पार कर रफूचक्कर हो गए। चोरी का अहसास होने पर 71 वर्षीय बुजुर्ग ने हौसला दिखाते हुए एक लोडिंग ऑटो से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी एक अपार्टमेंट की गलियों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पेबल वे कॉलोनी निवासी मोतीलाल पटेल (71 वर्ष) सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह रेवांचल एक्सप्रेस से सफर कर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन से उन्होंने अपने घर (पेबल वे कॉलोनी) जाने के लिए एक ऑटो किराए पर लिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात बागसेवनिया थाने के बिल्कुल नजदीक हुई। थाने के पास ही ऑटो चालक ने तीन अन्य युवकों को सवारी के रूप में ऑटो में बैठा लिया। बैठते ही बदमाशों ने योजना के तहत बुजुर्ग मोतीलाल का बैग पीछे की तरफ खिसका दिया। बुजुर्ग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने कटर या हाथ की सफाई से बैग में रखा जेवर का डिब्बा निकाल लिया। कुछ दूर आगे जाने पर जब मोतीलाल ने अपना बैग संभाला, तो उनके होश उड़ गए गहनों का डिब्बा गायब था।
ये भी पढ़ें- Datia By Election: दतिया की सियासत में 'रावण' वाली टिप्पणी से भूचाल, दिग्विजय के बयान पर सीएम मोहन का पलटवार
विज्ञापन
बुजुर्ग ने दिखाया साहस
गहने गायब देख मोतीलाल को तुरंत साथ बैठे तीनों युवकों पर शक हुआ, जो उसी वक्त ऑटो रुकवाकर उतरने लगे थे। बुजुर्ग ने तुरंत हिम्मत दिखाई और एक पास से गुजर रहे लोडिंग ऑटो वाले से मदद मांगकर बदमाशों का पीछा शुरू किया। उन्होंने यूनियन बैंक के पास तीनों संदिग्धों को देखा भी, लेकिन इससे पहले कि उन्हें पकड़ा जाता, तीनों बदमाश एक रिहायशी अपार्टमेंट के संकरे रास्तों से होकर गायब हो गए। पीड़ित मोतीलाल पटेल के मुताबिक, चोरी गए जेवर उनकी बहू के थे। वारदात में पुलिस ऑटो चालक की भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है, क्योंकि उसने बिना सवारी की सहमति के संदिग्ध युवकों को गाड़ी में बैठाया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।