{"_id":"6a6c278fc84ba7d1bb0c8440","slug":"bhopal-instagram-fake-identity-love-trap-forced-nikah-accused-arrested-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: खुद को ‘क्रिश जैन‘ बताने वाला आरोपी निकला ‘जुम्मन अंसारी‘, प्रेमजाल में फंसी युवती के सच जान उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: खुद को ‘क्रिश जैन‘ बताने वाला आरोपी निकला ‘जुम्मन अंसारी‘, प्रेमजाल में फंसी युवती के सच जान उड़े होश
Fri, 31 Jul 2026 10:12 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:12 AM IST
सार
भोपाल की एक युवती को इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर प्रेमजाल में फंसाने और कथित तौर पर जबरन निकाह का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, खुद को 'क्रिश जैन' बताने वाला आरोपी दिल्ली पहुंचने पर 'जुम्मन अंसारी' निकला।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन निकाह का दबाव बनाने वाले एक जालसाज का पर्दाफाश हुआ है। इंस्टाग्राम पर खुद को ‘क्रिश जैन‘ बताने वाला लखनऊ निवासी आरोपी दिल्ली पहुंचते ही ‘जुम्मन अंसारी‘ निकला। जब आरोपी ने दिल्ली की एक मस्जिद में निकाह करने की जिद की, तब जाकर पीड़िता को उसके असली नाम और मजहब की भनक लगी। युवती के विरोध करने पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हंगामे के बाद सक्रिय हुई भोपाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली युवती की करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम पर आरोपी से पहचान हुई थी। उसने खुद को क्रिश जैन बताया और बातचीत के जरिए युवती को अपने जाल में उलझा लिया। युवती का विश्वास पक्का करने के लिए आरोपी लखनऊ से भोपाल आकर करोंद इलाके में रहने लगा और छोटा-मोटा काम करने लगा। बीते दिनों वह युवती को बहाने से करोंद चैराहे पर बुलाकर भोपाल रेलवे स्टेशन ले गया, जहां से दोनों ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंच गए।
मस्जिद पहुंचते ही टूटा भ्रम, स्टेशन पर हंगामा
दिल्ली रेलवे स्टेशन उतरते ही आरोपी युवती को सीधे मस्जिद ले जाने लगा और निकाह करने का दबाव बनाने लगा। इस अचानक हुए मोड़ और क्रिश के जुम्मन बनने के सच से स्तब्ध युवती ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच दिल्ली स्टेशन पर ही तीखी बहस शुरू हो गई। इधर युवती के लापता होने की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद जीआरपी थानों को अलर्ट मैसेज भेजा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पन्ना में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां की डंडे से पीटकर की हत्या, कुएं रखा था हथियार
दिल्ली पुलिस ने जब हंगामा कर रहे युवक-युवती को पकड़ा और पूछताछ की तो वह भोपाल की निकली। इसके बाद अलर्ट मैसेज के बाद भेजी गई तस्वीर से युवकी की पहचान हुई। इसके बाद दिल्ली जीआरपी ने भोपाल पुलिस को सूचना दी और दोनों को थाने में बैठा लिया।
संगीन धाराओं में मामला दर्ज
निशातपुरा थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही निशातपुरा पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और युवती को सुरक्षित भोपाल वापस लाई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी जुम्मन अंसारी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।