फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal lawyer vishal ramnani wife komal luhana dies suicide note reveals marriage

भोपाल: वकील पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दी जान, दोनों की शादी से अनजान थे परिजन, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

Wed, 14 Oct 2026 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 10:47 PM IST
सार

भोपाल में युवा वकील विशाल रामनानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनकी पत्नी कोमल लुहाना ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट से दोनों के विवाह का खुलासा हुआ। परिजन शादी से अनजान थे। पुलिस दोनों घटनाओं के संबंध की जांच कर रही है।

विज्ञापन
bhopal lawyer vishal ramnani wife komal luhana dies suicide note reveals marriage
धिवक्ता विशाल रामनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा वकील विशाल रामनानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनकी पत्नी कोमल लुहाना ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोमल ने जान देने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस को मौके से मिले नोट की सामग्री फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन इससे ही खुलासा हुआ कि कोमल और विशाल रामनानी आपस में पति-पत्नी थे। दोनों ने परिजनों को इस शादी के संबंध में नहीं बताया था। दोनों के परिजन उनकी शादी से अनजान थे। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय वकील विशाल रामनानी पांच अक्तूबर की रात से लापता थे। वह अपनी बहन गरिमा रामनानी के साथ हनुमानगंज थाना क्षेत्र के इसरानी मार्केट में रहते थे। दोनों भोपाल न्यायालय में वकालत करते थे। पांच अक्तूबर की रात करीब 10ः30 बजे गरिमा घर पहुंचीं तो विशाल टहलने के लिए बाहर गए हुए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो घर के पास खड़ी स्कूटी की डिक्की में उनका मोबाइल फोन मिला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में विशाल का शव भोपाल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उमराह भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, बिज़नेस पार्टनर बनाने के नाम पर डॉक्टर को भी ठगा; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे
पुलिस के अनुसार, विशाल ने बैरसिया निवासी कोमल लुहाना से पहले ही शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे और उन्हें विवाह की जानकारी भी नहीं थी। विशाल की मौत के बाद बुधवार सुबह उनकी पत्नी ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। पुलिस विशाल की मौत की परिस्थितियों और उनकी पत्नी के आत्मघाती कदम के बीच संबंध सहित सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
 
प्रिशा रामनानी नाम से आईडी बना ली थी
विशाल ने बैरसिया निवासी कोमल लुहाना से कई महीने पहले प्रेम विवाह किया था। सोशल मीडिया पर कोमल लुहाना पहले इसी नाम से सक्रिय रहती थी। कथित तौर पर प्रेम विवाह के बाद उसने प्रिशा रामनानी नाम की आईडी बना ली थी। पुलिस ने युवती की सोशल मीडिया आईडी भी जांच में शामिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed