फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   200-km bicycle rally: Patwari asks—question papers for 90 exams leaked in 12 years; why is it always the mafia

200 किमी साइकिल यात्रा: पटवारी बोले-12 साल में 90 परीक्षाओं के पर्चे लीक,हर बार BJP से जुड़े माफिया ही क्यों?

Wed, 15 Jul 2026 06:13 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 15 Jul 2026 06:13 PM IST
सार

इंदौर से करीब 200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर भोपाल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पर्चा लीक और भ्रष्टाचार को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 12 साल में 90 परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं। पटवारी ने सवाल किया कि हर पर्चा लीक के पीछे भाजपा से जुड़े माफिया का नाम ही क्यों आता है।

विज्ञापन
200-km bicycle rally: Patwari asks—question papers for 90 exams leaked in 12 years; why is it always the mafia
प्रदेश प्रभारी चौधरी और पीसीसी चीफ पटवारी साइकिल चलते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पर्चा लीक, भर्ती परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को भोपाल में केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। इंदौर से साइकिल यात्रा कर भोपाल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल में 90 परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि हर पर्चा लीक के पीछे भाजपा से जुड़े माफिया ही क्यों सामने आते हैं? राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत निकाली गई साइकिल यात्रा के समापन पर पटवारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस की मांग है कि बालवाड़ी से स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त हो।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंत्री का विभाग क्यों छीना, भ्रष्टाचार था क्या?
जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज एक मंत्री से विभाग छीन लिया। पटवारी ने सवाल किया कि आखिर मामला क्या था, क्या इसके पीछे भ्रष्टाचार था? उन्होंने प्रदेश सरकार के मंत्रियों को चुनौती देते हुए कहा कि कोई एक मंत्री सामने आकर यह कह दे कि वह पूरी तरह ईमानदार है। पटवारी ने दावा किया कि देश और मध्य प्रदेश में आम लोग परेशान हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 80 प्रतिशत उद्योगपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए मांगी दूसरी जगह, अस्पतालों के बीच भेज दिया
पटवारी ने भोपाल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रेतघाट, लिली टॉकीज और जवाहर चौक क्षेत्र में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अस्पतालों के बीच की जगह दी। उन्होंने कहा कि आज प्रशासन में ऐसे लोग बैठे हैं, जिन्हें आम लोगों की परेशानी की चिंता नहीं है। दरअसल, साइकिल यात्रा के भोपाल पहुंचने पर रॉयल मार्केट और हमीदिया अस्पताल के आसपास यातायात प्रभावित हुआ। बैरिकेडिंग और भीड़ के कारण एक एम्बुलेंस को भी कुछ देर रुकना पड़ा। रास्ता मिलने के बाद एम्बुलेंस अस्पताल पहुंच सकी।

सिंघार बोले- भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर विधानसभा में मांगेंगे
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने युवाओं और नौकरियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर बनाने की मांग करेगी, ताकि युवाओं को पता रहे कि किस विभाग में कब भर्ती होगी और परीक्षा कब कराई जाएगी। सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां युवाओं ने सत्ता परिवर्तन में बड़ी भूमिका निभाई। आज देश को भी युवाओं की जरूरत है।

एथेनॉल का मुद्दा भी विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस
उमंग सिंघार ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल मिले पेट्रोल से बाइक और कारों पर असर पड़ रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी। उन्होंने भाजपा के भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने 22 साल के शासन का इतिहास देखना चाहिए। सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गेहूं मामले में गंभीर आरोप लगाए और कहा कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें-दिग्विजय पर कार्रवाई क्यों नहीं: सिर्फ मुझे नोटिस क्यों? निधि ने कांग्रेस संगठन को घेरा, 7 दिन का अल्टीमेटम



हरीश चौधरी ने संघ को घेरा, मसूद और पांसे के भी तीखे बयान
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश की संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामने झुका दिया है। उन्होंने नीट और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के ठेकों को लेकर भी संघ से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने नीट छात्रों का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि 21 से अधिक छात्रों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने इसके लिए शिक्षा व्यवस्था और सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने आरोप लगाया कि केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार बच्चों और युवाओं के भविष्य को दबाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें-मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी


200 किलोमीटर की यात्रा भोपाल पहुंची, कई जगह लगा जाम
जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा इंदौर से करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर भोपाल पहुंची। सीहोर और भोपाल के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने कई जगह यात्रा का स्वागत किया। किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, जबकि कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं। यात्रा के कारण फंदा के पास इंदौर-भोपाल मार्ग पर दो से तीन किलोमीटर तक जाम के हालात बने। भोपाल में रॉयल मार्केट और हमीदिया अस्पताल के आसपास भी यातायात प्रभावित हुआ।
यात्रा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सचिन यादव, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधो, आरिफ मसूद और आतिफ अकील समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कार्यक्रम में नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed