फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case: Pardi gang committed theft at Giribala Singh's house, one arrested

Twisha Case: गिरिबाला सिंह के घर में पारदी गिरोह ने की थी चोरी, एक गिरफ्तार, पांच की तलाश में गुना में छापे

Wed, 15 Jul 2026 04:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 04:40 PM IST
सार

भोपाल में सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुना से पारदी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में छह बदमाशों की संलिप्तता सामने आई है। चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है। एसआईटी अन्य आरोपियों और चोरी गए जेवरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Twisha Sharma Case: Pardi gang committed theft at Giribala Singh's house, one arrested
गिरिबाला सिंह के घर चोरी करने वाली गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत के मामले में जेल में बंद भोपाल की सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के घर में पारदी गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। भोपाल पुलिस ने गुना से एक बदमाश को गिरफ्तार  किया है, जिसके बाद पारदी गिरोह द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने का खुलासा हुआ है। हालांकि गिरफ्तार आरोपी के पास से न तो चोरी का सामान बरामद हुआ है और न ही उसके अन्य साथी पकड़ाए हैं। पुलिस चोरी गए माल और अन्य आरोपियों की तलाश में गुना के विभिन्न डेरों में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


गिरिबाला सिंह कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बागमुगालिया एक्सटेंशन में परिवार सहित रहती हैं। इसी मकान में 12 मई की रात उनके बेटे समर्थ सिंह की पत्नी त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। त्विषा की मौत के मामले में दर्ज दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या के मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह भोपाल केंद्रीय जेल में बंद हैं। उल्लेखनीय है कि 29 जून की रात बदमाशों ने गिरिबाला सिंह के यहां चोरी की थी, पुलिस की गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो बदमाश झाड़ियों के सहारे जंगल की तरफ भाग गए थे।  चोरी गए सामान में सोने-चांदी के आभूषण जिनमें हार, चूड़ियां, झुमके सहित लाखों के कीमती जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Death Case: भोपाल कोर्ट में आज अहम सुनवाई,CBI पेश कर सकती है त्विषा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा दर्जन बदमाशों ने की थी वारदात
गिरफ्तार किए गए पारदी गिरोह के बदमाश ने पूछताछ में खुलासा किया है कि आधा दर्जन बदमाशों के गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी दिन में रेकी करते थे। कई दिनों तक गिरिबाला सिंह का मकान दिन भर बंद रहने के बाद उन लोगों ने पता लगाया कि यह मकान हमेशा बंद रहता है, यानी यहां मकान मालिक नहीं रहते, कोई केयर टेकर मकान देख रहा है। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए छह बदमाश आधी रात को मकान के पीछे की तरफ से सीढ़ियों के सहारे घर में घुसे थे। बदमाशों ने लाखों का सामान चोरी किया है, हालांकि चोरी गए सामान को लेकर अभी भी भ्रम की  स्थिति बनी हुई है। गिरिबाला सिंह ने लाखों के जेवर और उनकी लाइसेंसी पिस्टल सहित 25 लाख का मशरूका चोरी जाने की घटना बताई है, लेकिन पुलिस ने पड़ताल के बाद पिस्टल उनके घर से ही बरामद कर ली है।

एक साथ कई ठिकानों पर दबिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त ने 12 पुलिस अधिकारियों की एक एसआईटी का गठन किया है। यह एसआईटी पड़ताल के बाद गुना पहुंची है और एक साथ अलग-अलग टीमों के साथ कई डेरों में छापा मारा है। पकड़े गए आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन करना पुलिस के लिए एक पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed