फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mp police raids jewellery shops in gaya probing jabalpur gold-heist today bihar news

Jabalpur Robbery: जबलपुर गोल्ड लूट केस में गया कनेक्शन! MP-बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी; मचा हड़कंप

Wed, 15 Jul 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई 14.87 किलोग्राम सोने की चर्चित बैंक लूट की जांच अब बिहार के गया जिले तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुआ बाजार की कई ज्वेलरी दुकानों में छापेमारी कर खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, बिल और स्टॉक की जांच की।

विज्ञापन
mp police raids jewellery shops in gaya probing jabalpur gold-heist today bihar news
गोल्ड लूट की तलाश में MP पुलिस बिहार पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई करीब 14.87 किलोग्राम सोने की चर्चित बैंक लूट की जांच अब बिहार के गया जिले तक पहुंच गई है। लूटे गए सोने की तलाश में मध्य प्रदेश पुलिस की टीम बिहार पुलिस के साथ गुरुआ बाजार पहुंची, जहां कई ज्वेलरी दुकानों में छापेमारी कर खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस एक युवक से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि, फिलहाल किसी कारोबारी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

गुरुआ की ज्वेलरी दुकानों में खंगाले गए रिकॉर्ड

जबलपुर बैंक लूट मामले की जांच कर रही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम इन दिनों गया जिले के गुरुआ क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस ने स्थानीय ज्वेलरी दुकानों में पहुंचकर खरीद-बिक्री के रजिस्टर, बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही कारोबारियों से सोने के लेन-देन को लेकर विस्तृत जानकारी भी ली गई।

विज्ञापन

जांच एजेंसियों को आशंका है कि जबलपुर से लूटा गया सोना बिहार के रास्ते अलग-अलग बाजारों में खपाने की कोशिश की गई हो सकती है। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए गुरुआ और आसपास के इलाकों में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं लूट का सोना स्थानीय बाजार तक तो नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी गया से मिला था अहम सुराग

इस मामले में इससे पहले बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली थी। जांच के दौरान गया जिले से कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से तीन किलोग्राम से अधिक सोना बरामद हुआ था। इसी कार्रवाई में मिले सुरागों के आधार पर अब मध्य प्रदेश पुलिस एक बार फिर गया पहुंची है और जांच को आगे बढ़ा रही है।


ये भी पढ़ें- हेलीकॉप्टर से पटना देखना है या इन खास जगहों पर घूमना है? बुकिंग शुरू; CM सम्राट ने बताई खूबी

एक युवक से पूछताछ, कई बिंदुओं पर जांच

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। हालांकि उसकी भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस उसके बयान का उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य जानकारियों से मिलान कर रही है।

कारोबारियों की भूमिका पर अभी कोई पुष्टि नहीं

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी ज्वेलरी कारोबारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। मध्य प्रदेश और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को जबलपुर बैंक गोल्ड लूट कांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed