फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime news: A drunken conductor assault a 57-year-old woman

भोपाल: शराब के नशे में धुत कंडक्टर ने 57 वर्षीय महिला से किया दुष्कर्म, घर में अकेली देख घुसा और लूट ली अस्मत

Sun, 25 Oct 2026 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय महिला के साथ पड़ोसी बस कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पति को जानकारी देने के बाद दंपती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bhopal Crime news: A drunken conductor assault a 57-year-old woman
महिला से दुष्कर्म - फोटो : साकंतिक फोटो

विस्तार

राजधानी भोपाल में महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पड़ोसी बस कंडक्टर पर 57 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि गुरुवार दोपहर महिला को घर में अकेला पाकर करीब 40 वर्षीय आरोपी वहां पहुंचा और जबरन दुष्कर्म किया। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद दंपती थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: ऐसे पुलिस से बच रहा था आरोपी प्रांजल, होटल छोड़ भाई के अस्पताल में गुजारता था रात
विज्ञापन


घर में अकेली थी महिला, तभी पहुंचा आरोपी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। गुरुवार दोपहर उसका पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला करीब 40 वर्षीय बस कंडक्टर कथित तौर पर शराब के नशे में वहां पहुंचा। महिला उस समय घर की सीढ़ियों के पास मौजूद थी। आरोप है कि उसे अकेला देखकर जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को बताई आपबीती, पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के बाद पति के घर लौटने पर महिला ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों ने हनुमानगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed