सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Prisoner serving death sentence escaped from Hamidia Hospital after opening his handcuffs

Bhopal News: फांसी की सजा काट रहा कैदी हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार, इन मामलों में हो चुकी है सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhopal News: फांसी की सजा काट रहा कैदी हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। कैदी को कई मामलों में हो सजा हो चुकी है। कैदी गुना जिले के राघौगढ़ का रहने वाला है, उसने खजूरी थाना क्षेत्र में हत्या की थी।

Bhopal News Prisoner serving death sentence escaped from Hamidia Hospital after opening his handcuffs
रजत सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हत्या के एक मामले में भोपाल केंद्रीय जेल में फांसी की सजा काट रहा एक कैदी हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड से शनिवार सुबह हथकड़ी खेालकर फरार हो गया है। कैदी को खून की उल्टियां होने पर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Trending Videos


केंद्रीय जेल अधीक्षक की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने फरार कैदी पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले की लापरवाही मानी जा रही है। दोनों को देर शाम तक जेल प्रबंधन निलंबित कर सकता है। आरोपी अपहरण और धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले में सजा काट रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय रजत सैनी पु़त्र सुरेश सैनी गुना जिले के राघौगढ़ का रहने वाला है। वह कुछ साल तक भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में रह रहा था। खजूरी थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में उस पर प्रकरण दर्ज किया गया था। भोपाल जिला अदालत ने आठ मई 2023 को हत्या कर साक्ष्य छिपाने व अन्य धाराओं के तहत रजत सैनी पुत्र सुरेश सैनी को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई गई थी। आरोपी फांसी की सजा काट रहा था। उसे जनवरी 2019 में धोखाधड़ी और जुलाई 2019 में अपहरण संबंधी मामलों में भी न्यायालय सजा सुनाई जा चुकी है। 

12 अक्तूबर को कराया गया था भर्ती
पुलिस के अनुसार, कैदी रजत सैनी को खून की उल्टियां होने के बाद 12 अक्तूबर को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। कैदी का ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं होने और खून की कमी के चलते हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हमीदिया अस्पताल में कैदी की सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले को तैनात किया गया था।

जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार 14 अक्तूबर सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर जेल देखा तो कैदी बेड पर नहीं था। वह हथकड़ी खोलकर फरार हो चुका था। जेल प्रबंधन की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में जेल प्रहरण आत्मवचन जाट और राज आमले को निलंबित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed